Chambalkichugli.com

GWALIOR NAGAR NIGAM ACTION: सफाई व्यवस्था बिगड़ी तो एक्शन तय, ग्वालियर नगर निगम ने 9 अफसरों से मांगा जवाब

GWALIOR NAGAR NIGAM ACTION

HIGHLIGHTS:

  • 9 वार्ड हेल्थ ऑफिसरों को कारण बताओ नोटिस
  • हाजिरी रिकॉर्ड समय पर जमा न करने पर कार्रवाई
  • मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने जताई सख्ती
  • सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी
  • समयसीमा का पालन न करने पर मांगा स्पष्टीकरण

 

GWALIOR NAGAR NIGAM ACTION: मध्य्रप्रदेश। ग्वालियर नगर निगम प्रशासन ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। बता दें कि आउटसोर्स सफाई कर्मियों की हाजिरी समय पर प्रस्तुत न करने के मामले में 9 वार्ड हेल्थ ऑफिसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई से निगम की मंशा साफ है कि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मध्य प्रदेश के तवा जलाशय में दिखे लुप्तप्राय इंडियन स्किमर पक्षी

तय समयसीमा का उल्लंघन पड़ा भारी

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड एजेंसी के माध्यम से निर्धारित समयसीमा में जमा करना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई वार्डों में इस नियम का पालन नहीं किया गया, जिसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की गई है।

टोल प्लाजा हटेंगे…. देश में शुरू होगा नया GPS बेस्ड ऑटोमैटिक सिस्टम

इन अधिकारियों पर गिरी गाज

जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें वार्ड 3 के रवि सिहोते, वार्ड 8 के गलबल, वार्ड 21 के वीर सिंह, वार्ड 29 के देवेंद्र, वार्ड 30 के रविन्द्र करोसिया, वार्ड 32 के विकल जाटव, वार्ड 47 के अरुण खरे, वार्ड 51 के हरिप्रसाद और वार्ड 60 के विक्रम शामिल हैं। फ़िलहाल सभी से निर्धारित समय में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

टोल प्लाजा हटेंगे…. देश में शुरू होगा नया GPS बेस्ड ऑटोमैटिक सिस्टम

जिम्मेदारी निभाने के निर्देश

नगर निगम प्रशासन ने साफ कहा है कि सफाई व्यवस्था शहर की प्राथमिक सेवाओं में शामिल है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और समयसीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News