HIGHLIGHTS:
- पिपरई पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को किया बरामद
- दोनों मामलों में आरोपी गिरफ्तार
- तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली मदद
- एक बालिका विदिशा से हुई दस्तयाब
- पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता
ASHOKNAGAR CRIMES: मध्यप्रदेश। अशोकनगर जिले की पिपरई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
लू और तेज धूप से बचने का देसी तरीका, सत्तू शरबत देगा शरीर को तुरंत ठंडक और ताकत
विदिशा से बरामद हुई पहली नाबालिग
पहला मामला 1 फरवरी का है, जब एक महिला ने अपनी 17 साल की बेटी के अपहरण की शिकायत पिपरई थाने में दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित बंजारी माता, आजाद नगर क्षेत्र से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में आरोपी राम सिंह सहरिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
MORENA ILLEGAL MINING ACTION: चंबल की रेत पर सख्ती, मुरैना में 27 एम-सेण्ड खदानों को मिली मंजूरी
दूसरे मामले में भी पुलिस को मिली सफलता
दूसरा मामला 1 मई का है, जिसमें एक फरियादी ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने लगातार तलाश और तकनीकी मदद से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस मामले में आरोपी दीपक अहिरवार (24), निवासी ग्राम सोनाखेड़ी, थाना मुंगावली को गिरफ्तार किया गया।
GWALIOR HIGH COURT: सिर्फ बरी होना काफी नहीं; हाईकोर्ट बोला- पुलिस भर्ती में चरित्र सबसे अहम
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इन दोनों मामलों में पिपरई थाना पुलिस की सक्रियता अहम रही। निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, उपनिरीक्षक मंदाकिनी पटेल और अन्य पुलिसकर्मियों ने लगातार कार्रवाई कर दोनों बालिकाओं को सुरक्षित वापस लाने में सफलता हासिल की।