HIGHLIGHTS:
- जल लाइन के काम को लेकर नगर पालिका में विवाद
- एई और पार्षद पति के बीच हुई बहस
- दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
- पाइप लाइन की गहराई को लेकर उठे सवाल
- सड़क खुदने से लोगों को हो रही परेशानी
Water Pipeline Dispute: मध्यप्रदेश। शिवपुरी नगर पालिका में गुरुवार देर शाम पानी की डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के काम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। नगर पालिका के सहायक अभियंता सचिन चौहान और वार्ड क्रमांक-6 की पार्षद मोनिका सड़ैया के पति सीटू सड़ैया के बीच तीखी बहस हो गई। मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंच गए।
टेक इंडस्ट्री में हलचल, Cloudflare ने एआई बदलाव के बीच बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा
दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
एई सचिन चौहान ने सीटू सड़ैया पर गाली-गलौज, मारपीट की कोशिश और शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर पार्षद पक्ष ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई। सीटू सड़ैया ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा।
व्यापारिक माहौल सुधरने पर बंगाल में औद्योगिक विकास की वापसी की उम्मीद तेज
मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना से जुड़ा मामला
विवाद की वजह वार्ड क्रमांक-6 में मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना के तहत डाली जा रही पानी की पाइप लाइन बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कलार गली में पाइप लाइन तय मानकों के अनुसार तीन फीट गहराई में नहीं डाली जा रही थी। इसे लेकर लोगों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया था।
तमिलनाडु में विजय का सियासी विस्फोट! पाकिस्तान तक गूंजी TVK की जीत, दिग्गजों की हिली कुर्सी
काम अब तक अधूरा
स्थानीय निवासियों का कहना है कि करीब एक सप्ताह बीतने के बाद भी न तो पाइप लाइन दोबारा डाली गई और न ही खुदी हुई सड़क की मरम्मत की गई। इससे इलाके में पानी के टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर सीटू सड़ैया नगर पालिका पहुंचे थे, जहां विवाद की स्थिति बन गई।