HIGHLIGHTS:
- निकाह का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप
- आरोपी ने महिला से पति को तलाक दिलवाया
- शादी से मुकरकर बोला- “सगाई तय हो गई”
- पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
- पुलिस होटल रिकॉर्ड और साक्ष्यों की जांच में जुटी
GWALIOR WOMAN RAPED: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर निकाह का भरोसा देकर उसका शोषण किया। 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि करीब पांच महीने पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात आपागंज निवासी अमन खान से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने उससे प्यार का इजहार किया और जिंदगीभर साथ निभाने का वादा किया।
पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा मोड़: चुनाव के बाद कीमतों पर फैसला संभव, आम जनता की नजरें टिकी
निकाह का झांसा देकर करवाया तलाक
महिला पहले से शादीशुदा थी। आरोप है कि अमन खान ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे निकाह करेगा, जिसके बाद उसने अपने पति से तलाक ले लिया। पीड़िता के मुताबिक 25 मार्च 2026 को आरोपी उसे नई सड़क स्थित एक होटल में ले गया, जहां निकाह का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी बार-बार शादी का भरोसा देता रहा और लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा।
शादी की बात आते ही बदले आरोपी के तेवर
पीड़िता का कहना है कि जब उसने आरोपी पर निकाह के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो अमन खान अपने वादों से मुकर गया। आरोपी ने कहा कि उसके परिवार ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी है और अब वह उससे शादी नहीं कर सकता। इसके बाद महिला ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया और पूरे मामले की शिकायत लेकर इंदरगंज थाने पहुंची।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की जांच
इंदरगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी दीप्ति तोमर के मुताबिक पुलिस होटल के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।