HIGHLIGHTS:
- गुना में सीमेंट प्लांट भूमिपूजन कार्यक्रम में दिखा दिलचस्प नजारा
- विधायक पन्नालाल शाक्य के चश्मे पर सिंधिया ने की तारीफ
- CM और सिंधिया को एक ही माला पहनाने की चर्चा
- 1059 करोड़ के सीमेंट प्लांट का हुआ भूमिपूजन
- CM मोहन यादव और उद्योगपति प्रणव अदाणी भी रहे मौजूद
GUAN CEMENT PLANT INAUGURATION: मध्यप्रदेश। गुना के मावन क्षेत्र में निजी कंपनी की ओर से करीब 1059 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सीमेंट प्लांट का भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उद्योगपति प्रणव अदाणी मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार समेत कई भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को जिले के औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आसिम मुनीर की भारत को चेतावनी: ‘भविष्य में होगा दर्दनाक अंजाम’, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिर बढ़ा तनाव
विधायक के चश्मे पर सिंधिया ने ली चुटकी
कार्यक्रम के दौरान एक हल्का-फुल्का और मजेदार पल भी देखने को मिला। गुना विधायक पन्नालाल शाक्य काला चश्मा पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्हें देखकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुस्कुराते हुए बोले, आज तो बड़े जच रहे हो। सिंधिया की इस टिप्पणी पर मंच पर मौजूद नेता और कार्यकर्ता भी मुस्कुराने लगे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं के बीच यह हल्की बातचीत चर्चा का विषय बनी रही।
पहले आपको धन्यवाद दूंगा
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने विधायक पन्नालाल शाक्य का परिचय उद्योगपति प्रणव अदाणी से कराया। इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा इन्हें धन्यवाद दीजिए। इस पर विधायक ने तुरंत जवाब दिया कि पहले आपको धन्यवाद दूंगा, बाद में इन्हें। विधायक के इस जवाब पर मंच पर मौजूद नेता और कार्यकर्ता हंस पड़े। दोनों नेताओं के बीच हुई यह बातचीत कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
आईपीएल 2026: आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर पर गिरी गाज, मैच फीस का 15% जुर्माना
एक ही माला से हुआ दोनों नेताओं का स्वागत
कार्यक्रम के दौरान स्वागत का एक अलग ही दृश्य भी देखने को मिला। पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया का मालाओं और भाजपा पट्टियों से स्वागत किया गया। बाद में जब मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों द्वारा एकत्र की गई वही मालाएं और पट्टियां कार्यकर्ताओं ने उठाकर CM के स्वागत में भी इस्तेमाल कर लीं। यह नजारा कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।