Chambalkichugli.com

Ashoknagar Govt Schools: CM राइज में स्कूल मर्ज करने पर बवाल, अशोकनगर में छात्रों-अभिभावकों का प्रदर्शन

ASHOKNAGAR PARENTS PROTEST

HIGHLIGHTS:

  • 14 सरकारी स्कूलों को CM राइज में मर्ज करने का विरोध
  • छात्रों और अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
  • 5 हजार से ज्यादा छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका
  • प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा और दूरी को बताया बड़ा मुद्दा
  • मांग पूरी नहीं हुई तो जिलेभर में आंदोलन की चेतावनी

 

Ashoknagar Govt Schools: मध्यप्रदेश। अशोकनगर जिले में 14 सरकारी स्कूलों को CM राइज सांदीपनी स्कूलों में मर्ज करने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। जिसको लेकर छात्रों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बात दें कि प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि स्कूल बंद करने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि यह फैसला हजारों बच्चों की पढ़ाई पर असर डालेगा।

देवास में 26 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, छुट्टियों में आया था मामा के घर; पुलिस जांच जारी

बच्चों को 9 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शशींद्र राणा चौराहा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में करीब 800 बच्चे पढ़ते हैं। इनमें ज्यादातर मजदूर और किसान परिवारों के बच्चे हैं। यदि यह स्कूल बंद होता है, तो छात्रों को पढ़ाई के लिए 9 किलोमीटर दूर शंकरपुर टोरिया स्थित सांदीपनी विद्यालय जाना पड़ेगा। अभिभावकों ने कहा कि इतनी दूरी तय करना छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है।

Gmail में Username डालते ही कैसे पता चलता है Already Taken Google की हाई-स्पीड टेक्नोलॉजी का पूरा सच

शिक्षा के अधिकार कानून का हवाला

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने शिक्षा के अधिकार कानून का हवाला देते हुए कहा कि पहले बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखकर 1 किलोमीटर पर प्राथमिक, 3 किलोमीटर पर माध्यमिक और 5 किलोमीटर पर हाईस्कूल खोले गए थे। अब नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्कूलों को बंद कर CM राइज में मर्ज किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चों को परेशानी होगी।

“मैं भी उसके पास जाऊंगा…” उज्जैन में पत्नी के गम में पति ने तोड़ा दम, इलाके में सनसनी

5 हजार से ज्यादा छात्र होंगे प्रभावित

प्रशासन की सूची में मोहरी गांव, भौराकाछी और कन्या माध्यमिक विद्यालय सहित कुल 14 स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में 5 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि स्कूलों को बंद करने का फैसला वापस नहीं लिया गया, तो जिलेभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News