Chambalkichugli.com

GUAN FARMER PROTEST: खाद न मिलने पर गुना में किसानों ने किया चक्काजाम, सड़क पर किया प्रदर्शन

GUNA FARMER PROTEST

HIGHLIGHTS:

  • बागेरी डबल लॉक केंद्र पर किसानों ने लगाया जाम
  • सर्वर डाउन होने से नहीं हो सका खाद वितरण
  • टोकन एक्सपायर होने की चिंता में नाराज हुए किसान
  • सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतारें
  • प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हुआ चक्काजाम

 

GUNA FARMER PROTEST
GUNA FARMER PROTEST

GUAN FARMER PROTEST: मध्यप्रदेश। गुना जिले के बमोरी क्षेत्र के बागेरी स्थित डबल लॉक खाद केंद्र पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बता दें कि खाद वितरण नहीं होने से नाराज किसानों ने सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि उनके पास आज की तारीख के वैध टोकन थे, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण उन्हें खाद नहीं मिल सकी।

वजन घटाने का सुपर ड्रिंक! चिया और सब्जा सीड्स का पानी तेजी से करेगा फैट बर्न

ऑनलाइन व्यवस्था बनी परेशानी की वजह

इस बार खाद वितरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। किसानों को पहले खुद टोकन जनरेट करना पड़ता है और तय तारीख पर खाद केंद्र पहुंचना होता है। लेकिन कई केंद्रों पर सर्वर डाउन और तकनीकी खराबी के कारण किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कई बार तो बिना खाद लिए ही वापस लौटना पड़ता है।

हरित ऊर्जा से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तक, भारत के भविष्य को नई दिशा दे रहा अदाणी ग्रुप: गौतम अदाणी

टोकन एक्सपायर होने का डर

सोमवार सुबह बड़ी संख्या में किसान खाद लेने केंद्र पहुंचे थे। केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि सर्वर नहीं चल रहा है, इसलिए वितरण संभव नहीं है। इससे किसान नाराज हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि यदि आज खाद नहीं मिली तो उनके टोकन एक्सपायर हो जाएंगे और उन्हें दोबारा पूरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।

रोग पंचक 2026 का खतरे वाला दौर शुरू! 5 दिन तक इन कामों से रहें दूर, दक्षिण दिशा की यात्रा मानी गई अशुभ

प्रशासन की समझाइश के बाद खत्म हुआ जाम

चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर बमोरी पुलिस और स्थानीय तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनके मौजूदा टोकन मान्य रहेंगे और अगले दिन इन्हीं टोकनों पर खाद दी जाएगी। इसके बाद किसान शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News