HIGHLIGHTS:
- कुनो में तीसरी बोत्सवाना मादा चीता जंगल में छोड़ी गई
- खुले जंगल में घूमने वाले चीतों की संख्या 14 हुई
- रेडियो टेलीमेट्री से हो रही 24 घंटे निगरानी
- कुनो में कुल चीतों की संख्या पहुंची 59
- चीता प्रोजेक्ट को वन विभाग ने बताया बड़ी सफलता
Botswana Cheetah Released: श्योपुर। मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में बुधवार को बोत्सवाना से लाई गई एक और मादा चीता को खुले जंगल में छोड़ दिया गया है। चीता प्रोजेक्ट प्रबंधन के अनुसार, इसके साथ ही अब कुनो के खुले जंगल में विचरण करने वाले चीतों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। लगातार बढ़ती संख्या को वन विभाग चीता पुनर्स्थापना परियोजना की बड़ी सफलता मान रहा है।
सीधी सड़क दुर्घटना: मिनी हाइवा ने बाइक को रौंदा, एक की जान गई, तीन अस्पताल में भर्ती
रेडियो टेलीमेट्री से हो रही निगरानी
बताया जा रहा कि वन विभाग और चीता मॉनिटरिंग टीम चीतों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसके लिए एडवांस रेडियो टेलीमेट्री सिस्टम और विशेष फील्ड टीमों की मदद ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी चीते स्वस्थ हैं और धीरे-धीरे जंगल के माहौल में खुद को बेहतर तरीके से ढाल रहे हैं। हर चीते की लोकेशन और मूवमेंट पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।
CBSE 12th Result 2026: भोपाल रीजन का 79.43% रिजल्ट, देशभर में 85.20% पासिंग-जानें कौन रहा सबसे आगे
कुनो में चीतों की संख्या पहुंची 59
चीता प्रोजेक्ट के तहत लगातार चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जा रहा है ताकि वे प्राकृतिक वातावरण में स्वतंत्र रूप से रह सकें। कुनो नेशनल पार्क में अब कुल चीतों की संख्या 59 तक पहुंच गई है। वन विभाग का मानना है कि यह परियोजना भारत में विलुप्त हो चुके चीतों की वापसी की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित हो रही है।
‘नो एंट्री 2’ में बड़ा धमाका, वरुण-अर्जुन के साथ जुड़ सकते हैं शाहिद कपूर..
पहले भी छोड़ी गई थीं दो मादा चीता
इससे पहले 11 मई को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा था। एपीसीसीएफ और फील्ड डायरेक्टर, चीता प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम लगातार चीतों की सुरक्षा और उनके सफल अनुकूलन पर काम कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में कुनो भारत में चीता संरक्षण का सबसे बड़ा केंद्र बन सकता है।