HIGHLIGHTS:
- ग्वालियर में 3.64 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन आज
- सड़क, नाली, पार्क और सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल
- ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर करेंगे कार्यक्रमों में शामिल
- उपनगर क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मिलेगी मजबूती
- कई वार्डों में सामुदायिक भवन और बाउंड्री वॉल निर्माण भी शुरू
Gwalior Development Projects: मध्यप्रदेश। ग्वालियर शहर के उपनगर क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को 3 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। बता दें कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर निर्माण कार्यों की शुरुआत करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, नाली, सीसी रोड, पार्क, सामुदायिक भवन और बाउंड्री वॉल जैसे कार्य शामिल हैं।
बंगाल में राजनीतिक हिंसा और घुसपैठ की बड़ी चुनौती
सुबह से शुरू होगा भूमिपूजन कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे वार्ड क्रमांक-4 स्थित 24 बीघा कॉलोनी में आंगनबाड़ी के पास बनने वाले पार्क का भूमिपूजन किया जाएगा। इस पार्क पर 23.66 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके बाद गुरुनानक नगर में मुख्य मार्ग पर 15 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा।
Netflix आपकी कौन-कौन सी जानकारी ट्रैक करता है? जानिए प्राइवेसी बचाने के आसान तरीके
सड़क और सीवर लाइन निर्माण पर रहेगा फोकस
सुबह 10:30 बजे बहोड़ापुर के कुशवाह मोहल्ला में सीसी रोड और सीवर लाइन निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा। इस परियोजना पर 11.48 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं ओमनगर क्षेत्र में श्रीकृष्ण अपार्टमेंट से आंगनवाड़ी तक 48 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मास्टरमाइंड स्कूल क्षेत्र में भी गलियों में सीसी रोड निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी।
मां गंगा के अवतरण दिवस पर उमड़ेगी आस्था: गंगा दशहरा 25 मई को, स्नान-दान का मिलेगा फल..
सामुदायिक भवन और पार्क निर्माण भी शामिल
दोपहर में चंदन नगर श्मशान रोड से सूरज सुंदरम गार्डन तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा। इस परियोजना की लागत 36 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। इसके अलावा बंडाचूरा क्षेत्र में सामुदायिक भवन निर्माण और राय कॉलोनी में पार्क निर्माण कार्य की शुरुआत भी की जाएगी।
Santoshi Mata Vrat: शुक्रवार को ऐसे रखें संतोषी माता का व्रत, जानें नियम और महत्व
शाम को लाइन नंबर क्षेत्रों में होंगे विकास कार्य शुरू
शाम के सत्र में लाइन नंबर-10 मैदान में 44.66 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड और 40 लाख रुपए की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा। साथ ही लाइन नंबर-11, लाइन नंबर-14 और लाइन नंबर-03 क्षेत्रों में भी सीसी रोड और सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य शुरू किए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने से लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।