Chambalkichugli.com

GUNA VIRAL VIDEO: ससुराल विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, गुना में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

GUNA VIRAL NEWS

HIGHLIGHTS:

  • गुना में मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता
  • ससुराल विवाद के बाद उठाया कदम
  • 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
  • प्रशासन ने समझाइश देकर बचाई जान
  • सुरक्षित नीचे उतरने पर लोगों ने ली राहत की सांस

 

GUNA VIRAL NEWS
GUNA VIRAL NEWS

GUNA VIRAL VIDEO: मध्यप्रदेश। गुना जिले की कुंभराज तहसील के ग्राम खेजरा रामा में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बता दें कि महिला को इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे तक मशक्कत कर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।

DATIYA CYBER CRIME: सोशल मीडिया पर महिला के अश्लील फोटो वायरल,फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किया गलत काम

पारिवारिक विवाद से परेशान महिला

बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय निकिता की शादी करीब तीन साल पहले कुलदीप मीना से हुई थी। पिछले कुछ समय से उसका ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था, बस इसी से परेशान होकर वह गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

HDFC बैंक का बड़ा बयान, 45 करोड़ की गड़बड़ी के आरोपों से किया इनकार

पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर निचे उतरा

सूचना मिलते ही कुंभराज तहसीलदार कमल मंडेलिया, थाना प्रभारी पंकज त्यागी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की टीमों को भी बुलाया गया। महिला काफी नाराज थी और नीचे आने को तैयार नहीं थी, ऐसे में अधिकारियों ने समझदारी दिखाते हुए लाउडस्पीकर के जरिए उससे लगातार बातचीत की और उसकी हर समस्या सुनने का भरोसा दिलाया।

ईदगाहों में उमड़ी भीड़, लोगों ने अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी

आश्वासन के बाद सुरक्षित नीचे उतरी महिला

अधिकारियों ने महिला से कहा कि उसकी हर समस्या को प्रशासनिक और कानूनी दायरे में रहकर सुना जाएगा। काफी देर तक चली समझाइश के बाद महिला का गुस्सा शांत हुआ और वह धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आई। महिला के सुरक्षित नीचे आने के बाद वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही महिला का चेकअप भी किया, बाद में महिला को समझाइश के साथ छोड़ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *