HIGHLIGHTS:
- दतिया में महिला के अश्लील फोटो वायरल
- फर्जी Facebook ID बनाकर भेजीं तस्वीरें
- भिंड के एक युवक पर लगाया आरोप
- रिश्तेदारों को भी भेजे गए फोटो
- IT Act के तहत पुलिस जांच शुरू
DATIYA CYBER CRIME: मध्यप्रदेश। दतिया में सोशल मीडिया के जरिए एक महिला को बदनाम करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि थरेट थाना क्षेत्र की रहने वाली 33 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है कि भिंड के एक युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए। इतना ही नहीं, बल्कि तस्वीरें उसके रिश्तेदारों को भी शेयरकी गई।
अमेरिका-इजरायल एकजुटता पर ईरान का सवाल, युद्धविराम को लेकर नई बहस तेज
पति के मोबाइल नंबर से बनाई ID
महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि उसके पति के मोबाइल नंबर से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई थी। इसी आईडी पर अली असलम नाम की फर्जी मैसेंजर ID से लगातार अश्लील तस्वीरें भेजी जा रही थीं, इसके स्क्रीनशॉट महिला ने खुद पुलिस को बताए।
MP BJP Leader Assault: BJP जिला कोषाध्यक्ष समेत 4 पर केस दर्ज, मारपीट करने का आरोप
आंध्रप्रदेश में हुई थी आरोपी से पहचान
महिला का कहना है कि साल 2018 से 2023 तक वह आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में पानीपुरी का ठेला लगाती थी। वहीं उसकी पहचान भिंड में रहने वाले महावीर उर्फ करी बघेल से हुई थी। महिला को शक है कि उसी दौरान आरोपी ने उसके निजी फोटो अपने मोबाइल में सेव कर लिए और अब वही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं।
SAI Recruitment 2026: 100 असिस्टेंट कोच पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
व्हाट्सएप पर भी आए संदिग्ध मैसेज
पीड़िता ने यह भी बताया कि 25 मई को व्हाट्सएप पर भी संदिग्ध नंबर से अश्लील फोटो भेजे गए थे। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए थरेट थाना पुलिस ने IT Act के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।