HIGHLIGHTS:
- ग्वालियर और मुरैना में बारिश से गर्मी से राहत
- 6 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
- 27 जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार
- खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा
- नौतपा में पेट्स पर भी बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा

MP WEATHER TODAY: ग्वालियर। देशभर में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी है और नौतपा के बीच मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। इसी दौरान शुक्रवार सुबह ग्वालियर और मुरैना में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ देर के लिए राहत मिली। बता दें कि ग्वालियर में सुबह 6 बजे से रुक-रुक कर बारिश हुई और मुरैना में तेज बरसात दर्ज की गई।
गुरुवार को भी दमोह समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में मध्यप्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
Summer Skin Care Tips: गर्मी में टैनिंग, पिंपल्स और डलनेस से ऐसे बचाएं अपनी स्किन
छह जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, जबलपुर समेत 27 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट है। विभाग का कहना है कि इन जिलों में आज तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
29 मई का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
प्रदेश के 10 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार
नौतपा के चौथे दिन गुरुवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। इस बिच खजुराहो सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया।
राजगढ़ – 46°C
दतिया – 45.7°C
नौगांव – 45.5°C
दमोह-मलाजखंड – 45.5°C
टीकमगढ़ – 45.2°C
सतना – 45.1°C
मंडला – 45°C
सागर – 45°C
गुना – 44.7°C
ग्वालियर – 44.7°C
श्योपुर – 44.6°C
रायसेन – 44.2°C
जबलपुर – 44°C
रीवा – 44°C
छिंदवाड़ा – 44°C
भोपाल – 43.8°C
उज्जैन – 42.5°C
इंदौर – 41.8°C
‘वनवासी’ शब्द को लेकर झाबुआ में सियासी बवाल, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
अगले 4-5 दिन रहेंगे ‘क्रिटिकल’
मौसम केंद्र भोपाल का कहना है कि अगले 96 घंटों के दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बारिश या गरज-चमक की कोई संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में प्रदेशवासियों को कम से कम एक हफ्ते तक इसी तरह की भीषण तपिश का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।