Chambalkichugli.com

CM mini bus journey: हेलीकॉप्टर छोड़ मिनी बस से उज्जैन पहुंचे CM मोहन यादव

CM BUS TRAVEL

CM mini bus journey: उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर ऊर्जा और ईंधन बचने का संदेश दिया है, जहां उन्होंने हेलीकॉप्टर की जगह मिनी बस में इंदौर से उज्जैन तक का सफर तय किया।

दरअसल मुख्यमंत्री भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने उज्जैन पहुंचे थे। बता दें कि इस मौके पर उनके साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट समेत कई जनप्रतिनिधि भी बस में मौजूद रहे।

CM MOHAN YADAV
CM MOHAN YADAV

200 कार्यकर्ता पहुंचे प्रशिक्षण वर्ग

उज्जैन के राजाराम रिसॉर्ट में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में करीब 200 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसमें सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, प्रकोष्ठ संयोजक और प्रदेश समिति के सदस्य शामिल हुए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 28 मई को हुआ और समापन 29 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में होगा। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और जनसंपर्क से जुड़ी कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण देना है।

सीएम बनने से पहले डीके शिवकुमार को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी विदेश यात्रा की मंजूरी

PM मोदी की अपील का असर

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि ये सब प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर है। उन्होंने कहा कि पीएम लगातार देशवासियों को ईंधन और ऊर्जा बचाने का संदेश दे रहे हैं। पीएम की इसी सोच से प्रेरित होकर उन्होंने हेलीकॉप्टर की बजाए बस से सफर करना उचित समझा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है और जनप्रतिनिधियों को खुद उदाहरण पेश करना चाहिए।

अब 100, 101, 108 नहीं… इमरजेंसी में सिर्फ 112 करेगा मदद, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती मंत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा इस समय दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में कार्य कर रही है, क्योंकि इसके कार्यकर्ता विचारधारा से जुड़े हैं और जनसेवा के लिए समर्पित हैं। प्रदेशभर में मंडल और जिला स्तर पर चल रहे प्रशिक्षण वर्गों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति सिखाना है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News