Chambalkichugli.com

Petrol Attack Case: उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी, महिला ने युवक पर डाला पेट्रोल और लगा दी आग

Gwalior Crime

HIGHLIGHTS: 

  • उधार के 50 हजार रुपए मांगने पर युवक को जिंदा जलाया
  • ग्वालियर में महिला ने पड़ोसी पर डाला पेट्रोल
  • 4 महीने अस्पताल में भर्ती रहा युवक
  • इलाज में अब तक खर्च हुए 4 लाख रुपए
  • हत्या के प्रयास का केस दर्ज

 

Petrol Attack Case: ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देख लोग हैरान है। ग्वालियर में एक महिला पैसे मांगने पर युवक पर पेट्रोल फेंक दिया। बता दें कि युवक महिला का पड़ोसी था। 23 वर्षीय ऋषभ उर्फ लालू चौहान रामाजी का पुरा इलाके में रहता था।

घटना में गंभीर रूप से झुलसे युवक ने करीब चार महीने इलाज कराने के बाद अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

भारत–ओमान आर्थिक साझेदारी लागू होने की तैयारी, टैरिफ छूट से बदल सकती है एक्सपोर्ट तस्वीर

बेटे के इलाज के लिए लिया था

पीड़ित के अनुसार पड़ोस में किराए से रहने वाली सरिता ने अपने बेटे के इलाज के लिए ऋषभ से मदद मांगी थी। ऋषभ ने इंसानियत दिखाते हुए तीन से चार किश्तों में करीब 50 हजार रुपए महिला को उधार दिए थे। मगर काफी समय बीत जाने पर युवक ने पैसे वापस मांगे लेकिन महिला ने रकम वापस नहीं की।

भारत के बॉन्ड बाजार में बड़े सुधार की तैयारी, सेबी की योजनाओं से निवेश ढांचे में आ सकता है बदलाव

पैसे मांगे पर फेंका पेट्रोल

20 जनवरी को जब ऋषभ महिला के घर पैसे मांगने पहुंचे तब दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक ने आरोप लगाया है कि इसी बिच महिला घर के अंदर से पेट्रोल लायी और युवक पर फेंक दिया, फिर आग लगा दी। आग लगते ही ऋषभ जान बचाने के लिए सड़क की तरफ भागा और पास की नाश्ते की दुकान के सामने गिर पड़ा। दुकानदार ने बोरे और पानी की मदद से आग बुझाई, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड लेकर पहुंचे।

IPL 2026 क्वालीफायर-2: राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

चार महीने बाद दर्ज हुआ मामला

आग से ऋषभ का चेहरा, गला और सीना बुरी तरह झुलस गया। इलाज में अब तक 4 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News