Chambalkichugli.com

ASHOKNAGAR FARMERS PROTEST: खाद के लिए धरने पर बैठे किसान नेता अस्पताल पहुंचे, बिच आंदोलन में हुए बेहोश

ASHOKNAGAR FARMER PROTEST

HIGHLIGHTS:

  • खाद संकट के बिच आंदोलन पर बैठे किसान
  • खाद न मिलने पर हो रहा प्रदर्शन
  • बिच आंदोलन में किसान नेता बेहोश
  • पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग

 

ASHOKNAGAR FARMERS PROTEST: मध्यप्रदेश। अशोकनगर जिले में खाद न मिलने पर आंदोलन में बैठे किसानों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि भीषण गर्मी के बिच लगातार जारी इस आंदोलन में मंगलवार दोपहर एक किसान नेता बेहोश होकर गिर पड़े। यह घटना अशोकनगर के डबल लॉक केंद्र की बताई जा रही है, जहां बड़ी संख्या में लोग खाद मिलने का इंतजार कर रहे थे।

ग्वालियर में भाभी की गोली लगने से मौत का मामला उलझा: देवर बोला ‘मजाक में चला ट्रिगर’, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ आंदोलन पर पहुंचे

ईसागढ़ ब्लॉक के किसान संघ मंत्री देवेंद्र सिंह लोधी आंदोलन के बिच में ही बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि वह अपने क्षेत्र के किसानों को खाद दिलवाने आए थे, देवेंद्र सिंह करीब 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ इस आंदोलन में शामिल हुए थे। दो दिनों से खाद न माइन वह बहुत ज्यादा परेशान थे।

26 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा

सूचना पर पहुंचे SDM शुभ्रता त्रिपाठी

सूचना मिलते ही एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।जिसके बाद किसान को एम्बुलेंस में बैठाकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि खाद की कमी को लेकर जिले में किसानों का आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी है। साथ ही बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर डबल लॉक केंद्र पर डटे हुए हैं। किसानों की मांग है कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से खरीफ सीजन की तैयारियां खराब हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *