Chambalkichugli.com

Guna neet Student Accident: आधे घंटे तक रेल्वी ट्रैक पर तड़पती रही छात्रा, किसी ने नहीं की मदद

neet student accident

Guna neet Student Accident: गुना। गुना शहर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नीट की तैयारी कर रही एक युवती ने बजरंगगढ़ रेलवे ओवरब्रिज से शनिवार सुबह 7 से 8 बजे के दरमियान छलांग लगा दी। जिसके बाद छात्रा रेलवे ट्रैक पर जा गिरी और आधे घंटे तक वहीं तड़पती रही। लेकिन इस दौरान किसी भी व्यक्ति उसकी मदद नहीं की।

बताया जा रहा है कि 19 वर्षीया छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी, युवती के गिरने के समय रेलवे ट्रैक पर एक इंजन खड़ा था और दूसरी पटरी पर भी एक इंजन मौजूद था। लोगों का कहना है कि लोको पायलट ने घायल युवती को देखा, लेकिन वह मदद के लिए नीचे नहीं उतरा।

UNION CARBIDE UPDATE: CM मोहन यादव बोले- अब यूनियन कार्बाइड की जमीन का होगा सही इस्तेमाल; कचरा हटाने के बाद अब मैनेजमेंट पर फोकस

आधे घंटे तक मदद का इंतजार करती रही छात्रा

घटना के बाद कई लोग वहां से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं की। करीब आधे घंटे बाद वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन अकेले होने की वजह से वो उसे नहीं उठा पाए।

इसके बाद उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को आवाज लगाई। कुछ लोगों की मदद से एक ऑटो रिक्शा की व्यवस्था की गई और युवती को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

पाकिस्तान में आटे का संकट! कीमत 100 किलो, रोटी के लिए हाहाकार?

कॉन्स्टेबल की बेटी, कर रही थी NEET की तैयारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल युवती आरोन में पदस्थ एक कॉन्स्टेबल की बेटी है। वह लंबे समय से मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले पांच-छह दिनों से वह कोचिंग भी नहीं जा रही थी।

हालांकि, युवती ओवरब्रिज से कैसे गिरी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने भी फिलहाल इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।

CM MOHAN YADAV: CM मोहन यादव का बड़ा फैसला; RGPV को तीन हिस्सों में बांटने की तैयारी

पुलिस कर रही जांच

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि युवती ओवरब्रिज से खुद कूदी या किसी अन्य कारण से नीचे गिरी, इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *