Chambalkichugli.com

BHIND RAPE CASE: भिंड गैंगरेप-हत्या कांड; न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कोंग्रेसी

BHIND NEWS

HIGHLIGHTS:

  • कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
  • मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
  • परिवार को 1 करोड़ रुपए सहायता की मांग।
  • 10 बीघा जमीन और सरकारी नौकरी की मांग।
  • प्रदर्शन के दौरान पीड़िता के पिता भावुक हो गए।

 

BHIND RAPE CASE: भिंड। नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव जलाने की घटना को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा, प्रदर्शन के बाद अपर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें रखी गईं।

US में सख्त होंगे H-1B वीजा के नियम…. रिपब्लिकन MP ने संसद में पेश किया नया Bill

परिवार को एक करोड़ रुपए सहायता देने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। घटना के बाद परिवार पर विभिन्न प्रकार के दबाव बनाए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। ऐसे में शासन को तत्काल परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

10 बीघा जमीन और सरकारी नौकरी की मांग

ज्ञापन में पीड़ित परिवार को 10 बीघा भूमि का पट्टा देने की मांग की गई। इसके साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने तथा सुरक्षा व्यवस्था होने तक पुलिस गार्ड उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जानी चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिल सके।

RS चुनाव : MP में नटराजन का विरोध, झारखंड में JMM-कांग्रेस के बीच खींचतान…. BJP में उम्मीद जगी

प्रदर्शन के दौरान भावुक हुए पिता

प्रदर्शन के दौरान मृतक छात्रा के पिता भी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। बेटी को याद करते हुए वे भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। उनकी हालत देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

कांग्रेस परिवार के साथ खड़ी है

कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने कहा कि यह बेहद दर्दनाक और अमानवीय घटना है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया और ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Morena Honey Trap: केमिकल पी और लेट जा… खुद को भाजपा नेता बताने वाली महिला ने मुरैना बिजनेसमैन से मांगे 10 लाख

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार के दबाव या भय का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *