Chambalkichugli.com

BHIND MURDER CASE: प्रेमिका के लिए की पत्नी की हत्या, पहचान छिपाने के लिए चेहरे को फावड़े से रोंदा

WOMEN MURDERED

BHIND MURDER CASE: भिंड। 3 जून की सुबह पिपरौली गांव के पास बंबा में एक महिला का शव मिला था। चेहरा इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त था कि उसकी पहचान तक नहीं हो पा रही थी। पुलिस के सामने यह एक ब्लाइंड मर्डर केस था, लेकिन घटनास्थल पर मिला एक फटा हुआ रेलवे टिकट इस हत्याकांड की सबसे अहम कड़ी साबित हुआ।

करीब 10 दिन तक चली जांच, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज और लगातार पूछताछ के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या किसी दुश्मनी में नहीं, बल्कि प्रेम संबंधों के उलझे हुए जाल में हुई थी।

पुलिस के अनुसार अजनौल निवासी नारायण बघेल का प्रतापगढ़ की रहने वाली इंद्रावती से प्रेम संबंध था। दोनों ने मंदिर में शादी भी की थी। लेकिन उसकी पुरानी प्रेमिका संगीता बघेल इस रिश्ते का विरोध कर रही थी और लगातार दबाव बना रही थी। इसी दबाव से छुटकारा पाने के लिए आरोपी ने हत्या की साजिश रची।

काला हिरण’ फिल्म पर गहराया कानूनी संकट: अभिनेता गोविंद नामदेव के बयानों से भड़के निर्माता अमित जानी, मानहानि के तहत कोर्ट में घसीटने की दी चेतावनी

योजना के तहत उसे मथुरा से ग्वालियर और फिर भिंड लाया गया। सोनी रेलवे स्टेशन से आगे सुनसान रास्ते में उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

वारदात के बाद आरोपियों ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि शव की पहचान न हो सके। इसके लिए चेहरे पर फावड़े से कई वार किए गए। फिर शव को पिपरौली के पास बंबा किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए।

ACCUSED GIRLFRIEND
ACCUSED GIRLFRIEND

भिंडी-मटन की ‘रिश्वत’ देकर गवाया गया था मन्ना डे का यह अमर गीत, आज भी सुनते ही झूम उठते हैं संगीत प्रेमी

रेलवे टिकट से हुआ खुलासा

मामले की जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक फटा हुआ रेलवे टिकट मिला। टिकट के टुकड़ों को जोड़ने पर मथुरा से ग्वालियर की यात्रा का पता चला। इसके बाद पुलिस ने मथुरा से लेकर ग्वालियर और भिंड तक करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आखिरकार एक साड़ी, रेलवे स्टेशन की तस्वीरों और यात्रा के सुरागों ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचा दिया।

MORENA TRAIN ACCIDENT: मुरैना ट्रैन हादसे में 4 की मौत, ट्रैन में आग लगने की अफवाह के डर से बहार कूदे!

मेहगांव एसडीओपी संजय कोच्छा के मुताबिक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ACCUSED HUSBAND
ACCUSED HUSBAND

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News