Chambalkichugli.com

BJP Leader Controversy: जन कल्याण शिविर में अधिकारीयों को धमकाते नजर आए भाजपा नेता, कर्मचारियों से बोले- तुम लोग कामचोर हो!

MORENA BJP LEADER CONTROVERSY

BJP Leader Controversy: मुरैना। सबलगढ़ जनपद पंचायत में जन कल्याण शिविर आयोजित किया गया था। जहां अंतिम दिन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत बंसल पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कर्मचारियों के खिलाफ टिपणी की थी जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है।

कर्मचारियों का आरोप है कि मंच से उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना से आहत कर्मचारियों ने 16 जून को नायब तहसीलदार रवीश सिंह भदौरिया को एक ज्ञापन सौंपा। जिसपर प्रभारी बीईओ श्याम यादव ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला कलेक्टर के नाम कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया गया है।

युद्ध खत्म होते ही कच्चा तेल धड़ाम….. 78 डॉलर के करीब आए दाम, जानिए आज के फ्यूल रेट!

बसंत बंसल ने आरोपों को किया सिरे से खारिज

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत बंसल ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी कर्मचारी का अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविर में कई जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं थे, जिससे सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का उद्देश्य प्रभावित हो रहा था। इसी बात को उन्होंने मंच से उठाया था।

मामले को बढ़ता देख एसडीएम मेघा तिवारी ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को डरने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शिविर को सफल बनाने पर ध्यान दें।

MP सरकार को बड़ा झटका…. HC ने राज्य परिवहन प्राधिकरण के पुनर्गठन पर लगाई रोक

कई कर्मचारी पहुंचे लेट

शिविर के अंतिम दिन जिला कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के आगमन का इंतजार किया जा रहा था। शिविर सुबह 11 बजे शुरू हुआ, लेकिन कुछ विभागों के अधिकारी दोपहर तक पहुंचे।

शिक्षा और कृषि विभाग के कर्मचारी भी एसडीएम के आने का इंतजार करते रहे। शिविर में हितग्राहियों की संख्या भी अपेक्षाकृत कम रही। कुल 190 आवेदनों में से 146 का निराकरण पहले ही किया जा चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News