Chambalkichugli.com

GWALIOR MURDER CASE: ‘जिंदा है या नहीं’ ये देखने सलवार-सूट पहनकर अस्पताल पहुंचा हमलावर, पत्नी ने पहचाना

Gwalior Crime

GWALIOR MURDER CASE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने मरीजों और अस्पताल स्टाफ को भी हैरान कर दिया। के भेष में एक युवक सर्जिकल वार्ड में घुस गया, बाद में पता चला कि वह वही आरोपी है।

लेकिन उसकी यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। जिस व्यक्ति पर उसने हमला किया था, उसकी पत्नी ने उसे पहचान लिया और शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Indian Railways Fine Hike: ट्रैन में बिना टिकट बैठने और 500 का जुर्माना; महिला कोच में घुसने पर देने होंगे 2500 रूपए

मजदूरी के बाद हुआ था विवाद

कंपू थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका निवासी 32 वर्षीय देवेन्द्र मौर्य मजदूरी करता है। शनिवार रात वह अपनी पत्नी रचना मौर्य और अन्य मजदूरों के साथ गुढ़ा-गुढ़ी नाका इलाके में वॉल पुट्टी का ट्रक खाली करने गया था।

काम खत्म होने के बाद देवेन्द्र अपने परिचित पप्पू भदौरिया और धर्मेन्द्र भदौरिया के साथ बैठकर शराब पीने लगा। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसा तक पहुंच गया।

GWALIOR WEATHER UPDATE: ग्वालियर में लोग हुए उमस से परेशान, पारा-39 के पार; आज हलकी बारिश की संभावना

सीने, पेट और गर्दन पर किए चाकू से वार

पत्नी रचना मौर्य ने बताया कि विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और देवेन्द्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सीने, पेट, गर्दन और हाथ पर कई वार किए। वारदात के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

रसोई में इन 5 चीजों का खाली होना पड़ सकता है भारी मां अन्नपूर्णा हो सकती हैं नाराज

घायल मारा या जिन्दा है ये देखने पहुंचा अस्पताल

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी धर्मेन्द्र भदौरिया को इस बात का डर था कि कहीं घायल की मौत न हो जाए। इसी वजह से वह महिला का भेष बना कर उसकी हालत जानने अस्पताल पहुंचा था।

लेकिन घायल के पास मौजूद उसकी पत्नी आरोपी को पहचान लिया। महिला ने उसकी कद-काठी और चलने के तरीके को गौर से देखा और तुरंत समझ गयी कि यह वही आरोपी है जिसने उसके पति पर हमला किया था।

आरोपी को देखते ही रचना ने शोर मचा दिया। हंगामा होते ही आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन अस्पताल में मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी धर्मेन्द्र भदौरिया को हिरासत में ले लिया। रचना मौर्य की शिकायत पर धर्मेन्द्र और पप्पू भदौरिया के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी पप्पू भदौरिया अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं घायल देवेन्द्र का अस्पताल में इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News