Chambalkichugli.com

Indian Railways Fine Hike: ट्रैन में बिना टिकट बैठने और 500 का जुर्माना; महिला कोच में घुसने पर देने होंगे 2500 रूपए

Indian Railways

Indian Railways Fine Hike: ग्वालियर। अब ट्रैन में बिना टिकट सफर करना इतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने नियमों में बदलाव कार दिए है। नए प्रावधानों के तहत नियम तोड़ने वालों को अब पहले से ज्यादा जुर्माना भरना पड़ सकता है।

रेलवे ने करीब 13 साल बाद जुर्माने की रकम में बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक अगर कोई यात्री बिना टिकट या गलत टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे किराए के अलावा कम से कम 500 रुपये जुर्माना भरना होगा। पहले यह जुर्माना 250 रुपये था।

GWALIOR WEATHER UPDATE: ग्वालियर में लोग हुए उमस से परेशान, पारा-39 के पार; आज हलकी बारिश की संभावना

दूसरे के टिकट पर सफर करना पड़ सकता है महंगा

कई लोग रिश्तेदार या दोस्तों के नाम पर बुक टिकट से यात्रा कर लेते हैं, लेकिन अब ऐसा करना मुश्किल हो सकता है। रेलवे के अनुसार यदि कोई यात्री किसी दूसरे व्यक्ति के नाम वाले टिकट पर यात्रा करता हुआ पाया गया, तो उसका टिकट रद्द किया जा सकता है और उसके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

महिला कोच में घुसने पर लगेगा भारी जुर्माना

महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है। यदि कोई पुरुष यात्री बिना अनुमति महिला कोच में यात्रा करता हुआ पाया जाता है, तो उस पर 2500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

नीट परीक्षा व्यवस्था के बीच पीएम मोदी का संवेदनशील कदम एयरपोर्ट पर रोका काफिला

ट्रेन और स्टेशन पर अनुशासन जरूरी

रेलवे ने साफ किया है कि स्टेशन या ट्रेन में गंदगी फैलाना, नशे की हालत में हंगामा करना या दूसरों को परेशान करना भी महंगा पड़ सकता है। ऐसे मामलों में 2000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

फेरी और भीख मांगने वालों पर भी कार्रवाई

ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर बिना अनुमति सामान बेचने, फेरी लगाने या भीख मांगने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। ऐसे मामलों में जुर्माने के साथ जेल की सजा का भी प्रावधान रखा गया है।

भोपाल पीएम आवास मल्टी में नकाबपोश बदमाशों का आतंक लाखों की चोरी से दहशत

रेलवे का कहना है कि इन बदलावों का मकसद यात्रियों को सुरक्षित, साफ और बेहतर यात्रा अनुभव देना है। इसलिए अगली बार ट्रेन में सफर करने से पहले नियमों का ध्यान जरूर रखें, क्योंकि अब छोटी सी लापरवाही भी आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News