Chambalkichugli.com

Bhind Principal Fake Certificate: छात्र नेताओं का आरोप- ट्रांसफर बचाने के लिए एमजेएस प्राचार्य ने बनवाया फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट

bhind principal news fake certificate

Bhind Principal Fake Certificate: भिंड। शासकीय एमजेएस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.ए. शर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। हाल ही में उनका स्थानांतरण श्योपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय ढोढर में किया गया है।

इसी बीच उन पर फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाकर तबादला रुकवाने के आरोप लगे हैं। मामले को लेकर छात्र नेताओं ने कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा को शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Gwalior DLEd Exam: डीएलएड परीक्षा में भतीजे की जगह पेपर देने पहुंचे चाचा, बोले-उसकी अंग्रेजी कमजोर है इसलिए बना सॉल्वर

मेडिकल सर्टिफिकेट में प्राचार्य को बताया अनफिट

छात्र नेताओं का कहना है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद डॉ. शर्मा ने अपना ट्रांसफर रुकवाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसी दौरान जिला अस्पताल से उनके नाम पर मेडिकल सर्टिफिकेट जारी हुआ, जिसमें उन्हें स्वास्थ्य कारणों से कार्य के लिए अनफिट बताया गया। बाद में फिटनेस सर्टिफिकेट जारी होने पर भी छात्रों ने सवाल खड़े किए हैं।

वहीं, डॉ. आर.ए. शर्मा ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनके खिलाफ रची गई साजिश बताया है। उनका कहना है कि स्थानांतरण के बाद उन्हें नियमों के विपरीत जल्दबाजी में कार्यमुक्त कर दिया गया। उन्होंने अपने स्थानांतरण को कोर्ट में चुनौती दी, जहां से उन्हें स्थगन आदेश भी प्राप्त हुआ है।

 fake health certificate
fake health certificate

IND vs ENG: टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, अनकैप्ड ऑलराउंडर जेम्स कोल्स की एंट्री से बढ़ी चर्चा

डॉक्टरों ने फिटनेस प्रमाण-पत्र भी दिया

प्राचार्य के मुताबिक तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया था, जिसके आधार पर मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किया गया। बाद में स्वास्थ्य में सुधार होने पर डॉक्टरों ने फिटनेस प्रमाण-पत्र भी दे दिया।

फिलहाल छात्र नेताओं की शिकायत और प्राचार्य के दावों के बीच मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच पर है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News