Chambalkichugli.com

Gwalior DLEd Exam: डीएलएड परीक्षा में भतीजे की जगह पेपर देने पहुंचे चाचा, बोले-उसकी अंग्रेजी कमजोर है इसलिए बना सॉल्वर

Gwalior News

Gwalior DLEd Exam: ग्वालियर। डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में नकल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान एक चचा अपने भतीजे की जगह परीक्षा देता पकड़ा गए।

वीक्षक की सतर्कता से फोटो और पहचान पत्र में गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी चाचा और असली परीक्षार्थी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वेलकम टू द जंगल में सेंसर की बड़ी कार्रवाई, अक्षय कुमार की फिल्म में लगे 18 कट, बना अनोखा रिकॉर्ड

फोटो में अंतर आने से खुला राज

घटना 22 जून की है। गोला का मंदिर क्षेत्र स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डीएलएड प्रथम वर्ष की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा के दौरान कक्ष क्रमांक-1 में तैनात वीक्षक मीना धाकड़ परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्रों का मिलान कर रही थीं। इसी दौरान रोल नंबर 36141704 पर बैठे परीक्षार्थी के दस्तावेजों और फोटो में अंतर दिखाई दिया।

शक होने पर जब दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई तो पता चला कि परीक्षा दे रहा युवक असली परीक्षार्थी मोनू धाकड़ नहीं, बल्कि उसका रिश्ते का चाचा संतोष धाकड़ था। आरोपी मोनू का प्रवेश पत्र और आधार कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचा था और उसकी जगह उत्तर पुस्तिका लिख रहा था।

मामले की जानकारी तत्काल केंद्राध्यक्ष और परीक्षा अधिकारियों को दी गई। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Qatar : रास लफ्फान LNG कॉम्प्लेक्स में भीषण धमाका….13 लोगों की मौत, मृतकों में 12 भारतीय

पूछताछ में चाचा ने बताई वजह

पुलिस पूछताछ में संतोष धाकड़ ने बताया कि मोनू उसका भतीजा है और अंग्रेजी विषय में कमजोर है। इसी कारण वह उसकी जगह परीक्षा देने पहुंचा था। आरोपी का कहना था कि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि ऐसा करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

मेघालय में 530 मिमी बारिश से हालात गंभीर, असम समेत सात राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

लेनदेन के एंगल की भी जांच

गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी ने फर्जी तरीके से प्रवेश पत्र और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया था। वीक्षक की सतर्कता के कारण समय रहते फर्जी परीक्षार्थी पकड़ लिया गया।

पुलिस ने संतोष धाकड़ और असली परीक्षार्थी मोनू धाकड़ के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि परीक्षा देने के बदले दोनों के बीच किसी प्रकार का आर्थिक लेनदेन हुआ था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News