Morena news: मुरैना। जिले के भूजल एवं मृदा-जल संरक्षण विभाग के कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, जिससे विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि पूरे कार्यालय का संचालन चौकीदार के भरोसे चलता नजर आ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, कार्यालय में पदस्थ सब इंजीनियर हरिशंकर शाक्य सालभर में केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण के लिए ही कार्यालय पहुंचते हैं। इसके अलावा कार्यालय में उनकी उपस्थिति बेहद कम रहती है।
Gwalior Cyber Crime: रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन से 1.57 करोड़ ठगे, फर्जी IPS ने लगाया चुना
बदहाल व्यवस्थाएं, टूटा पड़ा है फर्नीचर
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यालय की स्थिति भी काफी खराब है। परिसर में टूटी हुई कुर्सियां और मेजें पड़ी हुई हैं, जबकि कई जरूरी संसाधनों की भी कमी बताई जा रही है। कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण विभागीय कार्यों पर असर पड़ रहा है और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश बनी आफत: झारखंड में आकाशीय बिजली से 8 लोगों की मौत, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
जांच और कार्रवाई की मांग
क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा विभागीय व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कार्यालय की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।