Chambalkichugli.com

Gwalior Cyber Crime: रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन से 1.57 करोड़ ठगे, फर्जी IPS ने लगाया चुना

Digital Arrest Scam

Gwalior Cyber Crime: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड 69 वर्षीय लैब टेक्नीशियन महिला से साइबर ठगों ने 1 करोड़ 57 लाख 90 हजार रुपए ठग लिए। आरोपियों ने खुद दिल्ली पुलिस का आईपीएस अधिकारी बताया और महिला को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी दी।

इसके बाद 33 दिनों तक अलग-अलग खातों से रकम ट्रांसफर करवाई गयी। महिला ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई और जांच की मांग की।

10 मई को आया था कॉल

महिला ने क्राइम ब्रांच को बताया कि 10 मई को उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम पर एक मोबाइल नंबर और बैंक खाता गैरकानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा है। इसके बाद वीडियो कॉल पर पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाया गया।

Gwalior Teacher Accused: महिला टीचर का आरोप; प्रिंसिपल ने कॉलेज में कपड़े फाड़े, रोती हुई शिक्षिका का वीडियो वायरल

33 दिनों में किये पैसे ट्रांसफर

ठगों ने दावा किया कि उनके खाते से 6.80 करोड़ रुपए के अवैध लेनदेन हुए हैं और जांच पूरी होने तक उन्हें अपनी रकम सुरक्षित खातों में ट्रांसफर करनी होगी। डर और मानसिक दबाव में आकर महिला ने 33 दिनों में अलग-अलग बैंक खातों में 1.57 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए।

बाद में आरोपियों ने क्लीन चिट देने का भरोसा दिया, लेकिन कुछ दिन बाद सभी नंबर बंद हो गए। संदेह होने पर महिला ने जांच कराई तो साइबर ठगी का खुलासा हुआ।

MP Politics: बीजेपी मध्यप्रदेश में संगठन का बड़ा विस्तार 106 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति घोषित दिग्गज नेताओं से लेकर नए चेहरों तक साधे गए राजनीतिक और सामाजिक समीकरण

मामले की जांच कर रही पुलिस

ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि साइबर सेल ने संबंधित बैंक खातों को होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट और पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जांच एजेंसी, पुलिस अधिकारी, सीबीआई या टेलीकॉम विभाग के नाम पर आने वाले कॉल से घबराएं नहीं। किसी भी संदिग्ध कॉल की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News