Chambalkichugli.com

MP Promotion report: मध्य प्रदेश में प्रमोशन पर सरकार की बड़ी कवायद, CM मोहन यादव ने विभागों से मांगी रिपोट

CM Mohan Yadav

MP Promotion report: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने राज्य के सभी विभागों से अब तक हुई पदोन्नतियों का पूरा ब्यौरा मांगा है।

इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सभी विभागों को तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

स्कूल बस के सामने नहीं चल सकती कोई गाड़ी, अमेरिका का सुरक्षा नियम बना मिसाल, उल्लंघन पर भारी जुर्माना और लाइसेंस तक रद्द

सभी अधिकारीयों को भेजा नोटिस

GAD की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को नोटिस भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि विभागवार अब तक हुई सभी पदोन्नतियों का रिकॉर्ड तय किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर जल्द से जल्द दर्ज किया जाए।

सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि विभागवार पदोन्नति का पूरा डेटा ऑनलाइन अपलोड करें और अब तक हुई पदोन्नतियों की जानकारी बिना देरी के उपलब्ध कराएं।

करो या मरो मुकाबले में भारत की नजर ब्रिस्टल पर, इसी मैदान पर रोहित के शतक से इंग्लैंड को मिली थी करारी शिकस्त

CM खुद करेंगे समीक्षा

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पदोन्नति प्रक्रिया की विभागवार समीक्षा करना चाहते हैं, ताकि सभी विभागों की स्थिति स्पष्ट हो सके और आगे की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News