Chambalkichugli.com

Gwalior rape case: पहले दोस्ती, फिर दुष्कर्म; ग्वालियर में शादीशुदा युवक ने युवती को फसाया

gwalior rape case

Gwalior rape case: ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताकर युवती से प्रेम संबंध बनाए और करीब एक साल तक शादी का वादा कर उसका फायदा उठाया।

इसके बाद जब युवती गर्भवती हुई और शादी का दबाव बनाया तो पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Rainy Season Health Care: बारिश में रोज पिएं अदरक की चाय शरीर रहेगा गर्म पाचन होगा बेहतर और बीमारियां रहेंगी दूर

जिम से शरू हुआ अफेयर

पुलिस का कहना है, कि युवती थाटीपुर की रहने वाली है जिसकी उम्र 24 साल है। युवती का आरोप है कि मार्च 2025 में वह थाटीपुर स्थित एक जिम में वर्कआउट करने जाती थी। वहीं उसकी मुलाकात आशीष गुर्जर से हुई। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और बाद में प्रेम संबंध बन गए।

पीड़िता का आरोप है कि आशीष ने खुद को अविवाहित बताया और शादी का वादा किया। इसी भरोसे पर उसने रिश्ता स्वीकार किया।

Health Alert: अगर बार बार सूज रहे हैं पैर तो हो जाएं सतर्क शरीर दे रहा है गंभीर बीमारी का संकेत

शादी का झांसा देकर बनाये संबंध

पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे अलग- अलग जगह लेजा कर संबंध बनता था। उसका आरोप है कि कभी कार में ले जाता था, तो कभी अपने दोस्त के फ्लैट पर ले जाकर उसके साथ गलत काम करता था। साथ ही हर बार उसे शादी का झांसा देता था।

प्रेगनेंट हुई तो खुला आरोपी का राज

युवती ने शिकायत में बताया कि अप्रेल 2026 में जब वह प्रेगनेंट हुई, तब उसने शादी करने की बात कही। लेकिन आरोपी सीधे तौर पर मुकर गया और गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा।

जब युवती ने आरोपी के बड़े भाई से बात की तो उसे पता चला कि आशीष पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

पीड़िता का आरोप है कि शिकायत की बात सामने आने पर आरोपी और उसके परिवार ने उसे बदनाम किया और पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी।

Skin Care Tips: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट छोड़िए दही से करें प्राकृतिक स्किन केयर हर मौसम में मिलेगा ग्लोइंग और हेल्दी चेहरा

पुलिस ने दर्ज किया केस

फिलहाल पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी आशीष गुर्जर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News