Chambalkichugli.com

CM Shajapur visit: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- 16 नहीं 17 सड़कें देंगे, जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं

CM Mohan Yadav

CM Shajapur visit: शाजापुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को शाजापुर जिले के कालापीपल में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ा ऐलान किया। मंच से उन्होंने विधायक घनश्याम चंद्रवंशी की सड़क संबंधी मांगों को स्वीकार करते हुए कहा कि ’16 नहीं, 17 सड़कें देंगे। विकास के कामों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

विधायक ने उठाया सड़क निर्माण का मुद्दा

दरअसल, कार्यक्रम के दौरान कालापीपल से भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की अधूरी सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की 16 सड़कों का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो वह जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे।

विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने 48 सड़कों के उन्नयन, 16 नई सड़कों की स्वीकृति, नए राजस्व भवन और अरनियाकला में आर्ट एंड साइंस कॉलेज खोलने सहित कई मांगें भी रखीं।

Lock Upp 2 में आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा के बीच बढ़ा विवाद, तीखी बहस और आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

CM बोले- 16 नहीं, 17 सड़कें देंगे।

विधायक की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तुरंत जवाब दिया।

CM मोहन यादव – 16 नहीं, 17 सड़कें देंगे। जूते-चप्पल कांटों से बचाने और काम करने के लिए होते हैं।

CM मोहन यादव – जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं। क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी हमारी है।

CM मोहन यादव – अपनी बात और शब्दों का ध्यान रखना चाहिए। यह काम कांग्रेसियों के लिए रहने दो। सरकार अच्छे और सच्चे काम के लिए आपके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने मंच से ही विधायक का मांग पत्र अपने पास लेते हुए भरोसा दिलाया कि सभी मांगों पर सकारात्मक फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालापीपल के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सरकार क्षेत्र की जरूरतों के मुताबिक हर संभव सहयोग करेगी।

फीफा विश्व कप 2026: सैबारी की चोट ने मोरक्को को दिया झटका, फ्रांस के खिलाफ नहीं उतरेंगे मैदान में

29 करोड़ की विकास कार्यों का किया लोकार्पण

इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 29 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। किसान सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के इस ऐलान को कालापीपल क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। सड़क, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News