Datiya bypoll election: मध्यप्रदेश। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी में दावेदारी को लेकर हलचलें बढ़ गयी है। पार्टी से एक और दावेदार सामने आया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मुड़ोतिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग की है।
हालांकि, राजनीतिक गलियारों में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर सबसे मजबूत माना जा रहा है। ऐसे में मुड़ोतिया की दावेदारी ने पार्टी के अंदर नई चर्चा छेड़ दी है।
स्थानीय कार्यकर्ता को मिले मौका
6 जुलाई को लिखे पत्र में मुकेश मुड़ोतिया ने स्थानीय उम्मीदवार को प्राथमिकता देने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि जिस चेहरे को टिकट देने की चर्चा हो रही है, वह दतिया का स्थायी निवासी नहीं है।
ऐसे में इस बार किसी स्थानीय, सक्रिय और लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे कार्यकर्ता को मौका मिलना चाहिए।
उनका कहना है कि इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और जनता के बीच भी अच्छा संदेश जाएगा।
दुनिया में रहने लायक सबसे अच्छे शहरों की सूची में दिल्ली 120वें स्थान पर, मुम्बई उससे भी पीछे
पार्टी के नेताओं को भेजा पत्र
मुड़ोतिया ने अपनी दावेदारी का पत्र बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं को भेजा है। उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को भी पत्र लिखकर अपनी बात रखी है।
बंगाल में भ्रष्टाचार की परतें खोलेगी सरकार टीएमसी के 15 साल के कार्यकाल पर तैयार होगा व्हाइट पेपर
गिनाए संगठन और चुनावी अनुभव
पत्र में मुड़ोतिया ने बताया कि वह पिछले करीब चार दशक से बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वर्ष 2000 से 2005 तक लगातार दो कार्यकाल के लिए BJYM के जिला अध्यक्ष रहे।
इसके अलावा उन्हें उत्तर प्रदेश और हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रवासी सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। उन्होंने अपने सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों का भी उल्लेख करते हुए टिकट की मांग की है।
Morena news: ग्रामीण बोले-पैसे चाहिए तो हमसे लो, लेकिन शहर को जलभराव और गंदगी से मुक्त करो
बीजेपी का जवाब- टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार
मुड़ोतिया की दावेदारी पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है।
उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करता है और उम्मीदवार का चयन उसकी क्षमता, संगठन में योगदान और जीत की संभावना को देखते हुए किया जाता है।