Chambalkichugli.com

Morena news: ग्रामीण बोले-पैसे चाहिए तो हमसे लो, लेकिन शहर को जलभराव और गंदगी से मुक्त करो

Morena News

Morena news: मुरैना। अंबाह में हुई एक दिन की जोरदार बारिश ने ही शहर की प्रशासनिक व्यवस्थाओं कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया है। कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ से परेशान लोगों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा। नाराज नागरिक पानी से भरी सड़क पर ही बैठ गए और अनोखे अंदाज में धरना देकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने ‘नगर पालिका मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और आरोप लगाया कि हर साल बरसात में शहर की यही हालत हो जाती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता।

CMO को ‘रिश्वत’ देने पहुंच गए लोग

धरने के बाद बड़ी संख्या में लोग रैली निकालते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नगर पालिका CMO सरिव कौशल के नाम एक अनोखा ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने अपनी-अपनी जेब से पैसे इकट्ठा कर प्रतीकात्मक रूप से विकास कार्यों के लिए ‘रिश्वत’ देने की पेशकश की।

लोगों का कहना था कि ‘अगर शहर का विकास कराने के लिए रिश्वत ही चाहिए, तो हम पैसे देने को भी तैयार हैं। बस जलभराव, टूटी सड़कें और गंदगी से शहर को निजात दिला दीजिए।

संसदीय समिति की चौंकाने वाली रिपोर्ट जेलों के भीतर मोबाइल और प्रतिबंधित सामान का खेल नहीं थम रहा

सड़कें बनीं तालाब, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अंबाह के कई मोहल्लों में पहली बारिश के बाद ही सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगी हैं। जगह-जगह पानी भरने और कीचड़ होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है।

लोगों का कहना है कि नालियों की समय पर सफाई नहीं होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था के अभाव में हर बारिश के साथ हालात और बिगड़ जाते हैं।

बंगाल की मासूम से दरिंदगी का आरोपी प्रभास मंडल एनकाउंटर में मारा गया अब CID करेगी पूरे घटनाक्रम की जांच

चेतावनी भी दी

प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी, सड़क मरम्मत और सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

फिलहाल अंबाह में हुए इस अनोखे विरोध प्रदर्शन की पूरे इलाके में चर्चा है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि नगर पालिका प्रशासन उनकी शिकायतों पर कितनी जल्दी और कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News