Datiya bypoll election: मध्यप्रदेश। दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। जहां एक तरफ दावेदारी नरोत्तम मिश्रा का नाम चर्चा में था, वहीं दूसरी ओर बीजेपी अलग हे रणनीति बना रही थी। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
नरोत्तम मिश्रा ने तो नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया था और चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। ऐसे में ज्यादातर लोगों को यही उम्मीद थी कि टिकट उन्हें ही मिलेगा। लेकिन बीजेपी ने इस बार नए चेहरे पर भरोसा जताया।
आखिर कौन हैं आशुतोष तिवारी?
आशुतोष तिवारी दतिया जिले के भांडेर इलाके से जुड़े हैं। लंबे समय से बीजेपी में सक्रिय हैं और फिलहाल प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है और उन्हें RSS का करीबी भी बताया जाता है।
आशुतोष पहले मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं, जिनमें खेती संगठन महामंत्री का पद भी शामिल है।
सतना में खौफनाक कांड : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, 3 महीने बाद मिला कंकाल
नरोत्तम मिश्रा का टिकट क्यों कटा?
पार्टी ने इसकी कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो बीजेपी के आंतरिक सर्वे और इंटेलिजेंस रिपोर्ट में नरोत्तम मिश्रा की स्थिति मजबूत नहीं बताई गई थी। माना जा रहा है कि इसी फीडबैक के बाद पार्टी ने उम्मीदवार बदलने का फैसला लिया।
टिकट मिलने के बाद क्या बोले आशुतोष?
उम्मीदवार घोषित होने के बाद आशुतोष तिवारी ने खुशी जताते हुए कहा कि वे पार्टी के एक छोटे से कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। वहीं नरोत्तम मिश्रा को लेकर उन्होंने कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और चुनाव में उनका मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा।
MP Weather: तीन दिन हल्की बारिश के आसार, 14 जुलाई से फिर तेज बारिश की संभावना
कब होगा चुनाव?
दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधायकी खत्म होने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा। 13 जुलाई नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है, जबकि 3 अगस्त को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
वहीं कांग्रेस भी जल्द अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है। ऐसे में दतिया का उपचुनाव इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है।