Chambalkichugli.com

Shivpuri social media news: हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, आरोपी अमर खान गिरफ्तार

Shivpuri News

Shivpuri social media news: शिवपुरी। सोशल मीडिया पर हिंदू देवी- देवताओं पर टिपणी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमर खान घोसीपुरा का करहने वाला है और सिर्फ देवताओं पर ही नहीं, बल्कि हिंदू बेटियों पर भी कईं बार टिपणी कर चूका है।

फिजिकल थाना पुलिस ने अमर खान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच आरोपी का पैदल जुलूस भी निकाला गया।

CM Ujjain visit: उज्जैन की सड़को पर CM ने किया बुलेट का सफर, फिर लिया जलेबी का आनंद

हिंदू संगठनों ने किया था प्रदर्शन

इस मामले को लेकर शुक्रवार को शहर में हिंदू संगठनों और श्री राजपूत करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहले शहर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

इसके बाद सभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने चेतावनी दी थी कि कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

यूपी में जल्द लागू होगी नई एग्रीगेटर पॉलिसी, ड्राइवर ने राइड कैंसिल की तो देना होगा किराया

सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद

सनातन धर्म प्रचारक अभिराम दास महाराज का आरोप है कि उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर आरोपी ने भगवान श्रीराम और हिंदू समाज की बेटियों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनका कहना है कि इस टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

सेमीफाइनल हार के बाद भी नहीं टूटा जोकोविच का हौसला, 25वें ग्रैंड स्लैम के लिए जारी रहेगी जंग

विरोध बढ़ने के बाद पुलिस की कार्रवाई

लगातार बढ़ते विरोध और तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लिया। फिजिकल थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस सुरक्षा के बीच उसका पैदल जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान रास्ते में बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News