CM Ujjain visit: उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने उज्जैन पहुंचे। इस दौरान CM अलग ही अंदाज में नजर आए। अमूमन अधिकारियों के बीच नजर आने वाले मुख्यमंत्री इस बार बुलेट पर सवार होकर पुराने शहर की गलियों में पहुंचे।
विकास कार्यों का निरीक्षण किया और फिर एक होटल में जाकर अपने हाथों से जलेबी भी बनाई।
बाइक से पहुंचे पुराने शहर, मौके पर देखे काम
जावरा फोर लेन परियोजना का भूमिपूजन करने के बाद मुख्यमंत्री नागदा से उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सिंहस्थ-2028 से जुड़े निर्माण कार्यों और शहर में चल रही विकास परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
बाइक पर सवार होकर उन्होंने पुराने शहर की तंग गलियों का दौरा किया और अधिकारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली।
UP: रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, उत्तराखंड जा रहे आईटी कंपनी मालिक समेत 4 दोस्तों की मौत, 3 गंभीर
होटल में बनाई जलेबी, लोगों से की बातचीत
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री अचानक पुराने शहर के एक होटल पहुंच गए। यहां उन्होंने कड़ाही संभाली और अपने हाथों से जलेबी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद चाय की चुस्कियों के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत की और सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर उनकी राय भी जानी।
मुख्यमंत्री का यह अंदाज देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए और कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।
CM योगी गोरखपुर से शुरू कल करेंगे 35 करोड़ पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ
सिंहस्थ पूरे प्रदेश का महापर्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 सिर्फ उज्जैन का आयोजन नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठा से जुड़ा महापर्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सभी परियोजनाएं तय समय पर पूरी करें। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के बाइक राइड, जलेबी बनाने और लोगों से सीधे संवाद की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।