Chambalkichugli.com

Guna GRP: ट्रेन में शादी के जेवर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Guna News

Guna GRP: गुना। बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में शादी के लिए ले जाए जा रहे लाखों रुपये के जेवर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का गुना जीआरपी ने पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एटा और हाथरस के रहने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

Survey: एथेनॉल मिक्स E 20 पेट्रोल से सहज नहीं लोग…. NDA के 53% वोटर्स भी हिचक रहे

मदद के बहाने की चोरी

पुलिस का कहना है कि 13 जून को मुंगावली निवासी आबिद खान अपनी बेटी की शादी के लिए परिवार के साथ ट्रेन से म्याना जा रहे थे। सफर के दौरान आरोपियों ने मदद के बहाने उनका ट्रॉली बैग ऊपर रखवाया और मौका मिलते ही बैग लेकर फरार भाग गए।

चोरों ने करीब 290 ग्राम सोना और सवा किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद आरोपी शाढ़ौरा स्टेशन पर उतरकर फरार हो गए।

जब मोहम्मद रफी की आवाज ने रचा इतिहास इस एक गीत ने दिलाया जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड

सीसीटीवी और साइबर जांच से मिला सुराग

घटना के बाद गठित एसआईटी और साइबर सेल ने रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में पता चला कि चोरी के बाद जेवर म्याना रेलवे स्टेशन के आउटर इलाके में जमीन में गाड़ दिए गए थे।

एक महीने बाद जब आरोपी उन्हें निकालने पहुंचे, तो पुलिस ने सातों को गिरफ्तार कर लिया।

ladli behna yojna: लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगी, महिला एवं बाल विकास ने जारी की एडवाइजरी

कुछ जेवरों को बीच दिया

पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए कुछ आभूषण अलीगढ़ के एक ज्वेलर को बेचे जा चुके हैं। उसकी तलाश जारी है। वहीं, मामले में बाकी आरोपियों और अन्य सामान की बरामदगी के लिए जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News