Chambalkichugli.com

ladli behna yojna: लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगी, महिला एवं बाल विकास ने जारी की एडवाइजरी

Fake Registration

ladli behna yojna: ग्वालियर। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के नए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर अब विराम लाग गया है। जिला प्रशासन ने इसे फर्जी बताते हुए सावधान रहने को कहा है।

रजिस्ट्रेशन के नाम पर हो रही ठगी

विभाग के मुताबिक, कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को योजना में नाम जोड़ने का लालच देकर पैसे मांग रहे हैं। इस तरह की कई शिकायतें प्रशासन और पुलिस के पास पहुंच चुकी हैं। कईं कुछ महिलाएं ठगी का शिकार भी हुई हैं।

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने किया ऑफिशियल ऐलान

विभाग ने क्या कहा?

महिला एवं बाल विकास अधिकारी राहुल पाठक ने बताया कि अभी लाड़ली बहना योजना के नए पंजीयन शुरू नहीं हुए हैं। सोशल मीडिया पर जो भी जानकारी वायरल हो रही है, वह पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कराने के बदले पैसे मांगता है, तो वह धोखाधड़ी कर रहा है।

महिलाओं से अपील

विभाग ने महिलाओं से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या सोशल मीडिया पोस्ट के झांसे में न आएं। योजना के नाम पर किसी को भी पैसे न दें और सही जानकारी के लिए केवल महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय या अधिकृत अधिकारियों से ही संपर्क करें।

दतिया उपचुनाव में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा सीएम मोहन यादव ने संभाला कहा घर घर जाकर आशुतोष तिवारी को जिताऊंगा

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने कहा है कि योजना के नाम पर झूठी जानकारी फैलाने और लोगों से ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी को इस तरह का मैसेज, कॉल या ऑफर मिलता है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News