Chambalkichugli.com

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने किया ऑफिशियल ऐलान

Ramayan movie

Ramayana Trailer: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए मेकर्स ने अच्छी खबर दी है। अब आधिकारिक तौर पर ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विवाद की खबरों को सर्जियो गोर ने बताया गलत, बोले- बातचीत सकारात्मक दिशा में जारी

इस तारीख को आएगा फिल्म का ट्रेलर

मेकर्स के मुताबिक, ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए बताया गया कि दर्शकों को पहली बार फिल्म के सभी प्रमुख किरदारों की झलक देखने का मौका मिलेगा। पोस्ट में मेकर्स ने कहा कि रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों का प्रतीक है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है, ताकि दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव मिल सके।

Ramayan movie
Ramayan movie

ट्रेलर में दिखेंगे कई बड़े सितारे

फिल्म के टीज़र में अब तक सिर्फ रणबीर कपूर के भगवान राम के लुक की झलक दिखाई गई थी। वहीं, बाकी कलाकारों के किरदारों को अब तक छिपाकर रखा गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि 24 जुलाई को आने वाले ट्रेलर में साई पल्लवी, सनी देओल और यश समेत सभी अहम किरदार पहली बार सामने आएंगे।

Vastu Tips: घर में दीपक जलाते समय रखें इन बातों का ध्यान, बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि

दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। बता दें की फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। स्टार कास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, सनी देओल और यश जैसे बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News