Chambalkichugli.com

sheopur kisan protest: श्योपुर के ढोटी में किसानों का धरना प्रदर्शन, 5 घंटे चला; चंबल नहर में पानी की मांग

sheopur farmers protest

sheopur kisan protest: मध्यप्रदेश। शेओपुर के ढोटी में खरीफ फसलों की सिंचाई के संकट से नाराज किसानों ने चंबल नहर में पानी की कमी को लेकर 5 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।

सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन में सैकड़ों किसान शामिल हुए। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कोटा बैराज से तुरंत पानी छोड़ने की मांग की।

एमबाप्पे बनाम यामल की टक्कर विश्व कप सेमीफाइनल में फ्रांस और स्पेन के बीच होगा हाई वोल्टेज मुकाबला

पानी के बिना सूख रहीं फसलें

किसान नेता राधेश्याम मीणा ने बताया कि कम बारिश और लगातार बिजली कटौती के कारण धान, सोयाबीन समेत खरीफ की फसलें संकट में हैं।

धान की रोपाई कर चुके किसानों की फसलें सूखने लगी हैं, जबकि कई किसान अब तक बुवाई भी नहीं कर पाए हैं।

ट्विशा शर्मा मौत केस में आज बड़ा दिन भोपाल कोर्ट में सुनवाई दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पेश कर सकती है सीबीआई

राजस्थान के कोटा और बूंदी के लिए पानी छोड़ा

किसानों का कहना है कि गांधी सागर बांध से राजस्थान के कोटा और बूंदी के लिए पानी छोड़ा जा चुका है, लेकिन श्योपुर की चंबल मुख्य दाहिनी नहर अब भी सूखी है। इसे किसानों ने भेदभाव बताते हुए नाराजगी जताई।

farmers protest
farmers protest

जल्द पानी नहीं मिला तो उग्र आंदोलन

धरना स्थल पर पहुंचे जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार को नहर में पानी छोड़ने के लिए पत्र भेजे जा चुके हैं और जल्द समाधान की कोशिश की जा रही है। वहीं, पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान ने भी सिंचाई मंत्री से बात कर जल्द पानी छोड़ने की मांग की।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो वे चरणबद्ध तरीके से बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News