Chambalkichugli.com

Morena Students Protest: स्कूल जाने का रास्ता बना मुसीबत, दलदल और पानी से परेशान छात्र पहुंचे कलेक्ट्रेट

Rural Development

Morena Students Protest: मध्यप्रदेश। मुरैना जिले के गुमानपुरा गांव के बच्चों ने मंगलवार को अपनी परेशानी प्रशासन के सामने रखी। गांव के 20 से 25 बच्चे अपने अभिभावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन देकर स्कूल तक पक्की सड़क बनवाने की मांग की।

सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट रूम में हंगामा और मुख्य न्यायाधीश से अभद्रता करने वाले लॉ के दो छात्र गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

बारिश में स्कूल पहुंचना हो जाता है मुश्किल

छात्रों का कहना है कि गांव से स्कूल जाने वाला रास्ता पूरी तरह खराब है। बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है और जगह-जगह दलदल बन जाती है। ऐसे में रोज स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

बच्चों का कहना है कि कई बार उन्हें बीच रास्ते से ही लौटना पड़ता है। इतना ही नहीं, खराब रास्ते की वजह से शिक्षक भी कई बार स्कूल नहीं पहुंच पाते, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

खजुराहो एयरपोर्ट देशभर में टॉप पर, भोपाल का राजाभोज एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर

कई बार शिकायत, लेकिन नहीं हुआ समाधान

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई महीनों से सरपंच और सचिव से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं, जबकि बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है।

कनाड़ा में भीषण गर्मी ने लोग बेहाल…. टोरंटो में तापमान ने तोड़ा 31 साल का रिकॉर्ड

कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई मदद की गुहार

ग्रामीणों ने कहा कि सरकार गांव-गांव तक सड़क और विकास की बात करती है, लेकिन गुमानपुरा आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की, ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News