HIGHLIGHTS:
- भिंड बीजेपी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई
- वाहन रैली के बाद संगठन ने लिया बड़ा फैसला
- ग्वालियर से भिंड तक निकाली गई थी रैली
- पीएम मोदी की ऊर्जा बचत अपील से जोड़ा गया मामला
- हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर नियुक्ति निरस्त
ACTION AGAINST SAJJAN YADAV: मध्यप्रदेश। भिंड में बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ग्वालियर से भिंड तक सैकड़ों वाहनों के साथ निकाली गई रैली के बाद प्रदेश संगठन ने यह बड़ा कदम उठाया। रैली का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद मामला संगठन तक पहुंचा, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
इंदौर में स्वास्थ्य संस्थान पर सवाल: नर्सों ने लगाए गंभीर आरोप, मैनेजमेंट पर बढ़ा दबाव
पीएम मोदी की अपील के बाद बढ़ा मामला
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ऊर्जा बचत और ईंधन की खपत कम करने की अपील कर रहे हैं। ऐसे समय में बड़ी संख्या में वाहनों के साथ शक्ति प्रदर्शन को संगठन ने गंभीरता से लिया। बताया जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने इसे पार्टी की विचारधारा और निर्देशों के विपरीत माना।
सिस्को का पुनर्गठन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फोकस के चलते हजारों नौकरियों में कटौती
संगठन ने अनुशासनहीनता से जोड़ा मामला
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। संगठन का मानना है कि पार्टी कार्यक्रमों में अनावश्यक भीड़ और वाहन रैली से गलत संदेश जाता है। इसी वजह से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पद से सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई।
थोक महंगाई 8.3% पर पहुंची, कच्चे तेल ने बिगाड़ा आर्थिक संतुलन..
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
इस कार्रवाई के बाद भिंड सहित ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बीजेपी संगठन के इस फैसले को अनुशासन और संदेश दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पार्टी आगामी समय में संगठनात्मक अनुशासन को लेकर और सख्ती दिखा सकती है।