Chambalkichugli.com

ASHOKNAGAR CENSUS BEGINS: अशोकनगर में जनगड़ना का पहला चरण शुरू, 1 मई से 30 मई तक चलेगा कार्य

ASHOKNAGAR CENSUS BEGINS

HIGHLIGHTS:

  • अशोकनगर में जनगड़ना कार्य शुरू
  • 1 मई से 30 मई तक चलेगी जनगड़ना
  • कलेक्टर साकेत मालवीय ने शुरू किया सूचीकरण
  • ग्रामीणों को किया सम्मानित
  • कर्मचारियों को सही से काम करने के निर्देश

 

Ashoknagar Collector Visits Villagers Homes
Ashoknagar Collector Visits Villagers Homes

ASHOKNAGAR CENSUS BEGINS: ग्वालियर। अशोकनगर जिले में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से शुरू हो गया है। बता दें कि कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी साकेत मालवीय ने जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत आंवरी माफी से इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने खुद ग्रामीणों के घर पहुंचकर मकान सूचीकरण प्रक्रिया का जायजा लिया।

Vivo X300 Series की एंट्री तय! 200MP कैमरा और पावरफुल Snapdragon के साथ 6 मई को मचेगा धमाल

एक महीने चलेगा पहला चरण

जनगणना का यह चरण 1 मई से 30 मई तक चले वाला है, जिसमें मकानों की गणना और सूचीकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने नगरपालिका क्षेत्र के टीचर कॉलोनी में भी चार्ज अधिकारी, पर्यवेक्षक और प्रगणकों के साथ मिलकर सर्वे कार्य शुरू कराया। जिसके ज़रिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में काम तेज गति से हो सके।

12 सदस्यीय भारतीय शॉटगन स्क्वॉड तैयार, वर्ल्ड कप स्टेज में दिखेगा निशानेबाजों का जलवा

नागरिकों को किया सम्मानित

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मुकेश कुमार जैन और गंगाराम कुशवाह के घर पहुंचे और वहां मकान सूचीकरण का कार्य पूरा कराया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और कर्मचारियों को सटीक व पारदर्शी तरीके से काम करने के निर्देश दिए।

ASHOKNAGAR COLLECTOR INSPECTION: अशोकनगर कलेक्टर ने देर रत उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण; गेहूं खुले में न रखने के दिए निर्देश

सही जानकारी देने की अपील

कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिलेवासियों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में पूरा सहयोग करें और सही जानकारी दें। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिससे जिले की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का सही आकलन किया जा सकेगा। प्रशासन द्वारा घर-घर जाकर यह कार्य इसलिए किया जा रहा है, ताकि जिले की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सटीक आकलन किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *