HIGHLIGHTS:
- आदिवासी ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे, जनसुनवाई में सौंपा आवेदन
- स्वीकृति के बावजूद सड़क निर्माण अधूरा
- निजी जमीन विवाद में फंसा 300 मीटर हिस्सा
- मशीनों के सामने खड़े होकर रोका गया काम
- बारिश में गांव का संपर्क पूरी तरह कटने की समस्या
ASHOKNAGAR ROAD CONSTRUCTION: अशोकनगर। जिले में खैजरा अटारी से कंचनपुर गांव तक पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि वर्षों से सड़क न होने के कारण गांव के लोगों को रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, DFCCIL कॉरिडोर में दहशत, आतंकी साजिश की आशंका
स्वीकृति के बाद भी 300 मीटर में अटका काम
ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन निजी जमीन विवाद के चलते काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ठेकेदार और अधिकारियों ने कई बार निर्माण शुरू करने की कोशिश की, लेकिन हर बार 0 से 300 मीटर के हिस्से में विरोध के कारण काम रुक गया।
Datia Temple Theft: मंदिर का रखवाला ही निकला चोर, भगवान के जेवर लेकर हुआ फरार
मशीनों के सामने खड़े होकर रोका निर्माण
ग्रामीणों का कहना है कि पहले पंचायत स्तर पर सहमति बन गई थी, लेकिन अब कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। ये लोग मशीनों के सामने खड़े होकर काम रुकवा देते हैं और मजदूरों को भगा देते हैं, जिससे सड़क निर्माण पूरी तरह ठप हो गया है।
Datia Temple Theft: मंदिर का रखवाला ही निकला चोर, भगवान के जेवर लेकर हुआ फरार
बारिश में बढ़ती परेशानी
बरसात के मौसम में हालात और बिगड़ जाते हैं। बीमार लोगों को मुख्य सड़क तक ले जाना मुश्किल हो जाता है और बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते। मामले को लकेर ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का सीमांकन जल्द कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके और उन्हें राहत मिल सके।