HIGHLIGHTS:
- भांडेर CHC की बदहाल व्यवस्था पर NGO ने सौंपा ज्ञापन
- स्वीपर कर रहा ड्रेसिंग, ड्राइवर बना रहे मरीजों की पर्चियां
- एक्स-रे मशीन और जनरेटर वर्षों से बंद पड़े
- महिला डॉक्टर होने के बावजूद प्रसूताओं को किया जा रहा रेफर
- एसडीएम ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन
Bhandeer Hospital Woes: मध्यप्रदेश। दतिया के भांडेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर ‘सामाजिक उत्थान एवं गौ सेवा समिति’ ने एसडीएम सोनाली राजपूत को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। बता दें कि संगठन ने अस्पताल की खराब व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की मनमानी और मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Bhind MA Exam: MA परीक्षा में फर्जीवाड़ा, ABVP का आरोप- पैसों लेकर बैठाए जा रहे डमी छात्र
एंबुलेंस ड्राइवर बना रहे पर्चियां
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अस्पताल में 108 एंबुलेंस चालक सिस्टर रूम में बैठकर मरीजों की पर्चियां बना रहे हैं। वहीं सड़क हादसों में घायल होकर आने वाले मरीजों की ड्रेसिंग का काम अस्पताल का स्वीपर कर रहा है। जिसके बाद संगठन ने इसे मरीजों की जान से खिलवाड़ बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मनासा कोर्ट के बाहर बवाल: दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी, वीडियो आया सामने
प्रसूताओं को किया जा रहा रेफर
समिति ने आरोप लगाया कि अस्पताल में एक्स-रे मशीन ऑपरेटर नहीं होने से बंद पड़ी है। ठंडे पानी का फ्रिज और जनरेटर भी वर्षों से खराब पड़े हैं। महिला डॉक्टर और डिलीवरी वार्ड होने के बावजूद प्रसूताओं को लगातार दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
मनासा कोर्ट के बाहर बवाल: दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी, वीडियो आया सामने
रात में कमरे बंद कर आराम करते हैं कर्मचारी
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) के कक्ष में अक्सर ताला लगा रहता है। वहीं नाइट ड्यूटी में तैनात डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मरीजों को देखने के बजाय अपने कमरों को अंदर से बंद कर आराम करते हैं। समिति ने डॉग बाइट मरीजों को केवल इंजेक्शन लगाकर भेजने और शिकायत करने पर झूठे आरोप लगाने की बात भी कही है। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।