Chambalkichugli.com

Bhind Exam Cheating: ChatGPT और Gemini से पूछे जा रहे सवाल? एमसीयू की परीक्षा में धलड़ल्ले से चीटिंग!

MCU Exam

Bhind Exam Cheating: भिंड। भिंड के यदुनाथ कॉलेज परीक्षा केंद्र में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय की पीजीडीसीए और डीसीए परीक्षा में खुलेआम नकल करने का मामला सामने आया है। बता दें कि परीक्षार्थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से परीक्षा दे रहे थे।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी गिरावट के संकेत! जुलाई के बाद कच्चे तेल में आ सकती है तेज नरमी

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें छात्र ChatGPT, Gemini और Google की मदद से सवालों के जवाब खोजते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल वर्जित होता है, इसके बावजूद भी परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन आसानी से पहुंच रहे थे।

students caught cheating
students caught cheating

आंसर शीट से ज्यादा मोबाइल स्क्रीन पर नजर

सामने आए वीडियो में छात्र परीक्षा कक्ष में बैठे हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। कोई ChatGPT पर जवाब तलाश रहा है तो कोई Gemini और Google से मदद ले रहा है। कई परीक्षार्थी मोबाइल से जानकारी जुटाकर उसे सीधे अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखते दिखाई दे रहे हैं।

बंगाल में TMC के भीतर बढ़ी हलचल! सांसदों की दिल्ली बैठक से तेज हुई अटकलें, ममता के सामने नई चुनौती?

पहले भी बने थे 24 नकल प्रकरण

यदुनाथ कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नकल रोकने के लिए एमजेएस कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. हेमंत दुबे को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। डॉ. दुबे के अनुसार शुरुआती परीक्षाओं में सख्ती बरतते हुए 24 नकल प्रकरण बनाए गए थे।

सूचना की माने तो बढ़ती अनियमितताओं को देखते हुए परीक्षा केंद्र को निरस्त करने का प्रस्ताव भी विश्वविद्यालय को भेजा गया था। इसके बावजूद परीक्षा केंद्र पर परीक्षाएं जारी रहीं।

student used phone for exams
student used phone for exams

जांच के बाद हो सकती है कार्रवाई

लीड कॉलेज के प्राचार्य आर.ए. शर्मा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है।

आर.ए. शर्मा – यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो परीक्षा केंद्र की परीक्षाएं निरस्त करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।

फिलहाल पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *