HIGHLIGHTS :
- बाथरूम को लेकर महिलाओं में शुरू हुआ विवाद
- दो भाइयों के बीच हुआ झगड़ा बना जानलेवा
- छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर में मारी गोली
- मौके पर ही हुई 36 वर्षीय युवक की मौत
- आरोपी वारदात के बाद परिवार समेत फरार
BHIND MURDER CASE: ग्वालियर। भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। बता दें कि घर में बाथरूम इस्तेमाल को लेकर देवरानी-जेठानी के बीच हुई कहासुनी ने इतना तूल पकड़ लिया कि मामला दो भाइयों के बीच जानलेवा संघर्ष में बदल गया।
रात में बढ़ा विवाद तो चली गोली
पुलिस के अनुसार, दिन में हुए विवाद की जानकारी जब दोनों महिलाओं ने अपने-अपने पतियों को दी, तो रात में दोनों भाई आमने-सामने आ गए। बहस धीरे-धीरे झगड़े में बदली और फिर हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान छोटे भाई ने गुस्से में आकर हथियार उठा लिया।
मजबूत वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में तेजी, डिफेंस और ऑटो सेक्टर ने संभाली कमान
कट्टे से सिर में मारी गोली
रात करीब 12 से 1 बजे के बीच छोटे भाई राजू भदौरिया ने कट्टा निकालकर अपने 36 वर्षीय बड़े भाई मनमोहन भदौरिया के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही मनमोहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उनके पिता गोवर्धन सिंह भी घर में मौजूद थे, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
MP HEATWAVE: ग्वालियर में गर्मी से राहत, लेकिन उमस ने बढ़ाई मुश्किलें; कल फिर हीटवेव का अलर्ट
आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
घटना के बाद आरोपी राजू भदौरिया अपने परिवार के साथ फरार हो गया। गोहद चौराहा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी सरिता भदौरिया की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू करदी है।