Chambalkichugli.com

BJP KP YADAV CONTROVERSY: केपी यादव समर्थक की सोशल मीडिया पोस्ट पर BJP सख्त, जारी किया नोटिस

Social Media Controversy

HIGHLIGHTS:

  • केपी यादव समर्थक को BJP का नोटिस
  • सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ा विवाद
  • ‘दबदबा बना रहेगा’ टिप्पणी पड़ी भारी
  • तीन दिन में मांगा गया जवाब
  • पार्टी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

 

VIRAL POST
VIRAL POST

BJP KP YADAV CONTROVERSY: मध्यप्रदेश। गुना के पूर्व सांसद केपी यादव को खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार बधाई संदेश और राजनीतिक टिप्पणियां सामने आ रही हैं। इसी बीच एक पोस्ट ने भाजपा संगठन का ध्यान खींच लिया।

बीजिंग में ऐतिहासिक मुलाकात: ट्रम्प-जिनपिंग ने व्यापार युद्ध खत्म करने की ओर बढ़ाया कदम

‘दबदबा बना रहेगा’ पोस्ट पर विवाद

केपी यादव के समर्थक कृष्णपाल यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दबदबा था और आगे भी बना रहेगा। पोस्ट में 2019 के राजनीतिक घटनाक्रम और अशोकनगर को मंत्री पद मिलने का भी जिक्र किया गया था। इस टिप्पणी को संगठन ने गंभीरता से लिया।

ताइवान का चीन पर तीखा पलटवार: क्षेत्रीय असुरक्षा का जिम्मेदार केवल बीजिंग, तनाव और बढ़ा

जिला महामंत्री ने जारी किया नोटिस

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार के निर्देश पर जिला महामंत्री संतोष धाकड़ ने कृष्णपाल यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। संगठन का कहना है कि सोशल मीडिया पर लगातार की जा रही टिप्पणियां पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं।

KKR पर मंडराया बाहर होने का खतरा, पुजारा बोले- अब हर मैच बनेगा करो या मरो

कार्रवाई की दी चेतावनी

नोटिस में कहा गया है कि यदि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो पार्टी सख्त कार्रवाई कर सकती है। संगठन ने इसे पार्टी विरोधी गतिविधियों से जोड़ते हुए वरिष्ठ नेतृत्व के संज्ञान में मामला आने की बात कही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद गुना की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News