Chambalkichugli.com

BJP Mahila Morcha protest: नारी शक्ति बिल समर्थन में सड़क पर उतरी बीजेपी महिला मोर्चा, विपक्ष का फूंका पुतला

Bhind BJP Women Protest Nari Shakti Bill

HIGHLIGHTS:

• भिंड में महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन
• विपक्ष का पुतला दहन कर जताया विरोध
• नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में नारेबाजी
• विपक्ष पर महिला विरोधी सोच के आरोप
• जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा

bjp mahila morcha protest
bjp mahila morcha protest

BJP Mahila Morcha protest: भिंड। शहर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ता रैली के रूप में एकत्रित होकर परेड चौराहे पर पहुंचीं और विपक्षी दलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। बता दें कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

विपक्ष का पुतला दहन

परेड चौराहे पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं का पुतला दहन किया, इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Pahalgam आतंकी हमले में मारे गए LIC अफसर के बेटे का दर्द: ‘अगर घुड़सवारी की जिद न करता तो पिता जिंदा होते’

महिला सशक्तिकरण पर जोर

महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उनका आरोप है कि विपक्षी दलों ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ अपनी सोच उजागर की है।

bjp mahila morcha protest
bjp mahila morcha protest

विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो दल महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े हैं, उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण के खिलाफ कदम बताया और भविष्य में भी आंदोलन जारी रखने की बात कही।

Artificial Intelligence : नई दिल्ली में एआई आधारित इमेज मॉडल का विस्तार, मल्टी लैंग्वेज और उन्नत फीचर्स पर जोर..

आगे जनजागरण अभियान का ऐलान

महिला मोर्चा ने घोषणा की कि आने वाले समय में इस मुद्दे को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में कई स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News