Chambalkichugli.com

BJP MLA PANNALAL CONTROVERSY: अपनी ही पार्टी के मंत्रियों को घेरना पड़ा भरी; भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

BJP MLA CONTROVERSY

BJP MLA PANNALAL CONTROVERSY: गुना। गुना में बिजली कटौती को लेकर अपनी ही सरकार के मंत्रियों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य अब बड़ी परेशानी में पड़ने वाले हैं। उनके इस बर्ताव के चलते वह पार्टी संगठन के निशाने पर आ गए हैं। उनके बयानों को लेकर भाजपा ने सख्त रुख अपनाया है और मामले की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई है। ऐसे में विधायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल गुना में लगातार हो रही बिजली कटौती और बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने हाल ही में अपनी ही सरकार के दो मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर खुलकर निशाना साधा था।

सीएम के तीखे हमले के बाद कांग्रेस आक्रामक, पटवारी ने कहा- घृणा का जवाब घृणा नहीं

पार्टी अनुशासन के खिलाफ बयानबाजी स्वीकार नहीं

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने विधायक के बयानों को पार्टी अनुशासन के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मंत्री, विधायक या पदाधिकारी को सार्वजनिक रूप से अपनी ही सरकार पर टिप्पणी करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि को कोई शिकायत है तो उसके लिए पार्टी के भीतर उचित व्यवस्था मौजूद है। अपनी ही सरकार के मंत्रियों को नाकारा बताना उचित नहीं है और संगठन इस मामले को गंभीरता से देख रहा है।

महंगी हुई रसोई की आग: भोपाल में ₹3116 और ग्वालियर में ₹3338 पहुंचा कमर्शियल LPG सिलेंडर

आप नेता ममता मीना ने किया समर्थन

इसी बीच आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व विधायक ममता मीना पन्नालाल शाक्य के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने जनता और किसानों की समस्याओं को उठाने का काम किया है। प्रदेश में भीषण गर्मी के दौरान लंबे समय तक बिजली कटौती हो रही है और ऐसे में जनप्रतिनिधियों का जनता की आवाज बनना जरुरी है।

ममता मीना ने ऊर्जा मंत्री की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा की खंबे पर चढ़ना और नालियों में उतरना केवल एक दिखावा है। साथ ही उन्होंने भाजपा के भीतर नई भाजपा बनाम पुरानी भाजपा की बहस को भी हवा दी। उनका आरोप है कि पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

MAMTA MEENA
MAMTA MEENA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News