Bride Viral Video: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में एक नई-नवेली दुल्हन ने कुछ ऐसा किया कि दूल्हे ने साथ रहने से इंकार कर दिया। शादी के कुछ ही घंटे बाद दुल्हन चाट से कूदकर भाग गयी। आरोप है कि वह नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई जिसका वीडियो CCTV कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया।
23 फीट ऊंची छत से कूदकर निकली बाहर
जितेंद्र और नम्रता की शादी 29 जून को हुई थी, जिसके बाद दुल्हन घर आयी और एक दिन बाद 30 जून को सुबह करीब 4 बजे दो मंजिला मकान की छत पर पहुंची और वहां से करीब 23 फीट नीचे पड़ोसी की छत पर छलांग लगा दी। इसके बाद वह दूसरे मकान की छत पर पहुंची और लोहे की ग्रिल पकड़कर नीचे सड़क पर उतर गई। कुछ ही मिनटों में वहां से चली गई।
सुबह उठे दूल्हे को नहीं मिली दुल्हन
सुबह जब दूल्हे जितेंद्र की नींद खुली तो दुल्हन घर में नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। बाद में गांव के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें दुल्हन तेजी से जाती हुई दिखाई दी। दूल्हे के परिवार का आरोप है कि घर से कुछ जेवर भी गायब मिले हैं।
थाने में हुआ समझौते का प्रयास
घटना के बाद दूल्हा अपने परिजनों के साथ विश्वविद्यालय थाने पहुंचा। पुलिस ने दुल्हन के पिता और भाई को बुलाया। इसके बाद दुल्हन भी थाने पहुंची। परिजनों के समझाने पर उसने पति के साथ रहने की इच्छा जताई, लेकिन दूल्हे ने साफ इनकार कर दिया।
राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस की मांग, कांग्रेस-सरकार आमने-सामने..
दूल्हे ने क्यों किया मना?
दूल्हे जितेंद्र का कहना है कि शादी के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन के इस तरह घर छोड़ने पर उनकी बदनामी हुई।
दूल्हे जितेंद्र- वह मेरे साथ रहना चाहती है, लेकिन अब मैं उसके नहीं रहना चाहता।
दूल्हे जितेंद्र- आज कल बहुत केस चल रहें है नील ड्रम वाले। इसलिए मैंने यह फैसला लिया है।
पुलिस से मांगी सुरक्षा
दूल्हे ने विश्वविद्यालय थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।