Chambalkichugli.com

APPLE EXECUTIVE TIM COOK: Apple में बड़ा बदलाव! टिम कुक बनेंगे एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, 2026 में 12+ नए प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी

APPLE EXECUTIVE TIM COOK: नई दिल्ली। टेक दिग्गज Apple में बड़ा नेतृत्व बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी के मौजूदा सीईओ Tim Cook 1 सितंबर 2026 से एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका संभाल सकते हैं, जबकि John Ternus को नया सीईओ बनाए जाने की चर्चा है। इसी के साथ Apple इस साल प्रोडक्ट लॉन्च की बड़ी तैयारी में जुटा है। Apple के अंदर नेतृत्व परिवर्तन की खबरों के बीच कंपनी अपने सबसे बड़े प्रोडक्ट एक्सपेंशन प्लान पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tim Cook एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की नई भूमिका में नजर आएंगे, जबकि हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट John Ternus को सीईओ की कमान सौंपी जा सकती है। यह बदलाव कंपनी की अगली ग्रोथ स्ट्रेटेजी का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इसी के साथ Apple 2026 को अपने लिए ‘प्रोडक्ट ब्लास्ट ईयर’ बनाने की तैयारी में है। कंपनी इस साल 12 से ज्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है। सबसे ज्यादा चर्चा Apple के पहले फोल्डेबल फोन को लेकर है, जो सीधे प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में नई प्रतिस्पर्धा खड़ी कर सकता है। Epstein case: एपस्टीन केस में सनसनीखेज खुलासा: मौत से पहले लिखा ‘गुडबाय नोट’ 7 साल से सीलबंद, अब उठे बड़े सवाल इसके अलावा, नए MacBook और iPad मॉडल्स भी लॉन्च लाइनअप में शामिल हैं। कंपनी अपने डिवाइस इकोसिस्टम को और मजबूत करने के लिए परफॉर्मेंस, डिजाइन और AI फीचर्स पर खास फोकस कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले प्रोडक्ट्स में बेहतर बैटरी, एडवांस चिपसेट और AI इंटीग्रेशन देखने को मिलेगा। भारत के नजरिए से भी यह साल Apple के लिए बेहद अहम हो सकता है। कंपनी लगातार भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है और नए प्रोडक्ट लॉन्च के जरिए यहां अपनी हिस्सेदारी मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। खासतौर पर प्रीमियम स्मार्टफोन और टैबलेट सेगमेंट में Apple अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। विशेषज्ञों का मानना है कि लीडरशिप में बदलाव और नए प्रोडक्ट्स का कॉम्बिनेशन Apple को टेक इंडस्ट्री में नई दिशा दे सकता है। अगर फोल्डेबल फोन और अन्य डिवाइस सफल रहते हैं, तो कंपनी एक बार फिर इनोवेशन की रेस में सबसे आगे नजर आ सकती है।

no screen device: नो-स्क्रीन फोन का ट्रेंड: Gen Alpha के लिए डिजिटल दुनिया का ‘सेफ मोड’, स्मार्टफोन से दूर रहने का नया रास्ता

 no screen device: नई दिल्ली। बढ़ते स्क्रीन टाइम और डिजिटल लत के खतरे के बीच अब बच्चों के लिए एक नया विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहा है नो-स्क्रीन फोन। Gen Alpha यानी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के बीच यह ट्रेंड खासा चर्चा में है, जहां टेक्नोलॉजी तो है, लेकिन स्क्रीन नहीं। दुनियाभर में बच्चों के बीच स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है। स्कूलों में फोन बैन से लेकर घरों में स्क्रीन टाइम कंट्रोल तक, हर जगह एक ही सवाल हैबच्चों को टेक्नोलॉजी से जोड़े रखें, लेकिन उसके नुकसान से कैसे बचाएं? इसी सवाल का जवाब बनकर उभरा है ‘स्क्रीन-फ्री फोन’। अमेरिका और कनाडा में ‘टिन कैन’ नाम का यह खास डिवाइस तेजी से पॉपुलर हो रहा है। करीब 100 डॉलर की कीमत वाला यह फोन देखने में 90 के दशक के लैंडलाइन जैसा लगता है बड़े-बड़े बटन, घुमावदार तार और बेस स्टैंड के साथ। लेकिन इसकी असली ताकत इसके सिंपल और कंट्रोल्ड फीचर्स में छिपी है। यह फोन वाई-फाई से कनेक्ट होकर इंटरनेट कॉलिंग करता है, लेकिन इसमें न कोई ऐप है, न गेम और न ही सोशल मीडिया। यानी बच्चे सिर्फ कॉल कर सकते हैं, वो भी तय किए गए कॉन्टैक्ट्स पर। माता-पिता एक ऐप के जरिए इसे कंट्रोल करते हैं और यह तय करते हैं कि बच्चा किन लोगों से बात कर सकता है। इससे अनजान कॉल, स्पैम और ऑनलाइन खतरे लगभग खत्म हो जाते हैं। इस डिवाइस को डिजाइन करने वाले सिएटल के तीन डेवलपर्स का मकसद साफ था—बच्चों को डिजिटल ओवरलोड से बचाना। उनका मानना है कि आज के स्मार्टफोन बच्चों के लिए जरूरत से ज्यादा जटिल और जोखिम भरे हो चुके हैं। ऐसे में यह फोन एक बैलेंस बनाता है—जहां बच्चा संपर्क में भी रहता है और स्क्रीन की लत से भी दूर। विशेषज्ञों का भी मानना है कि कम उम्र में ज्यादा स्क्रीन एक्सपोजर बच्चों की मानसिक और सामाजिक विकास पर असर डाल सकता है। ऐसे में यह स्क्रीन-फ्री डिवाइस एक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस फोन को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई पैरेंट्स इसे ‘डिजिटल डिटॉक्स का आसान तरीका’ बता रहे हैं, जहां टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सीमित और सुरक्षित तरीके से किया जा रहा है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में जहां हर दिन नए-नए फीचर्स जुड़ रहे हैं, वहीं यह नो-स्क्रीन फोन एक अलग दिशा दिखा रहा है। यह साबित करता है कि कभी-कभी ‘कम ही ज्यादा होता है’—खासकर तब, जब बात बच्चों की सुरक्षा और भविष्य की हो।

बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी… Redmi Pad 2 Pro ने मिडरेंज में मचाया धमाल, क्या सच में है ‘वैल्यू फॉर मनी’ किंग?

नई दिल्ली। मिडरेंज टैबलेट सेगमेंट में एक बार फिर हलचल मच गई है। Redmi का नया टैबलेट Redmi Pad 2 Pro अपने बड़े डिस्प्ले, पावरफुल बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यूजर्स को आकर्षित कर रहा है। लेकिन सवाल यही है क्या यह टैबलेट वाकई अपने दाम के हिसाब से पूरी तरह सही साबित होता है? पिछले दो महीनों के इस्तेमाल के आधार पर जानते हैं इसकी असली ताकत और कमियां… फुल मेटल बॉडी और प्रीमियम डिजाइन के साथ आने वाला Redmi Pad 2 Pro पहली नजर में ही मजबूत और आकर्षक लगता है। 7.5mm की स्लिम बॉडी और 602 ग्राम वजन इसे थोड़ा भारी जरूर बनाते हैं, लेकिन हाथ में पकड़ने पर संतुलन बना रहता है। टैबलेट में क्वाड स्पीकर्स और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स इसे एंटरटेनमेंट के लिए बेहतर बनाते हैं। इसका सबसे बड़ा हाईलाइट है 12.1 इंच की 2.5K डिस्प्ले, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्क्रॉलिंग स्मूथ है और वीडियो देखने का अनुभव शानदार। Dolby Vision सपोर्ट के साथ रंग और डिटेल्स काफी शार्प नजर आते हैं। 600 निट्स ब्राइटनेस इसे आउटडोर यूज में भी काम का बनाती है। खास बात यह है कि ‘वेट टच’ फीचर की वजह से गीले हाथों में भी स्क्रीन बिना रुकावट काम करती है। बैटरी की बात करें तो यहां यह टैबलेट गेम बदल देता है। 12,000mAh की बड़ी बैटरी आराम से 4-5 दिन तक चल सकती है, जो इस सेगमेंट में बड़ी बात है। साथ ही 33W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग इसे पावरबैंक जैसा बना देती है—यानी आपका फोन भी इससे चार्ज हो सकता है। परफॉर्मेंस के मामले में भी यह पीछे नहीं है। Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और HyperOS 2 के साथ यह टैबलेट डेली यूज, मल्टीटास्किंग और गेमिंग में स्मूथ चलता है। BGMI और Call of Duty जैसे गेम्स भी हाई सेटिंग्स पर आसानी से खेले जा सकते हैं। मल्टी-विंडो और फ्लोटिंग विंडो फीचर्स इसे प्रोडक्टिविटी के लिए भी उपयोगी बनाते हैं। कैमरा सेक्शन औसत जरूर है, लेकिन वीडियो कॉलिंग और मीटिंग्स के लिए 8MP फ्रंट कैमरा अच्छा काम करता है। HDR सपोर्ट के साथ यह लाइटिंग को बैलेंस करता है और वाइड फ्रेम देता है। कनेक्टिविटी में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स इसे फ्यूचर-रेडी बनाते हैं। साथ ही स्मार्ट पेन और कीबोर्ड सपोर्ट इसे मिनी लैपटॉप में बदलने की क्षमता देता है। फाइनल वर्डिक्ट:करीब 25 से 30 हजार रुपये की रेंज में Redmi Pad 2 Pro एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आता है। बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ परफॉर्मेंस इसे ‘वैल्यू फॉर मनी’ बनाते हैं। अगर आप एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी दोनों के लिए एक भरोसेमंद टैबलेट ढूंढ रहे हैं, तो यह डिवाइस आपको निराश नहीं करेगा। टैग (comma separated):Redmi Pad 2 Pro, Redmi tablet, tablet review, budget tablet, 120Hz display, 12000mAh battery, reverse charging tablet, Snapdragon tablet, tech news, gadget review

AI को मिलेगी न्यूक्लियर ताकत! 50 साल पुराने रिएक्टर से डेटा सेंटर चलाने का सफल प्रयोग

नई दिल्ली। तेजी से बढ़ती AI तकनीक ने दुनिया के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है—इतनी भारी कंप्यूटिंग को चलाने के लिए बिजली कहां से आएगी… इसी सवाल का जवाब खोजने की दिशा में University of Utah के वैज्ञानिकों ने अनोखा प्रयोग किया है… उन्होंने अपने करीब 50 साल पुराने TRIGA परमाणु रिएक्टर से निकलने वाली गर्मी को पहली बार बिजली में बदलकर एक छोटे AI डेटा सेंटर को पावर दी है… यह प्रयोग सिर्फ एक तकनीकी टेस्ट नहीं, बल्कि भविष्य की ऊर्जा व्यवस्था की झलक माना जा रहा है… आमतौर पर परमाणु रिएक्टर से निकलने वाली गर्मी का बड़ा हिस्सा बेकार चला जाता है, लेकिन इस प्रोजेक्ट में वैज्ञानिकों ने उसी गर्मी को इस्तेमाल करने का तरीका खोजा है… इसके लिए ‘ब्रेयटन साइकिल’ तकनीक अपनाई गई है, जिसमें पानी की भाप की जगह हीलियम गैस का उपयोग किया जाता है… यह गैस टरबाइन को घुमाकर बिजली पैदा करती है… फिलहाल यह सिस्टम 2 से 3 किलोवाट बिजली पैदा कर रहा है, जो एक हाई-परफॉर्मेंस GPU—यानी AI के “दिमाग”—को चलाने के लिए पर्याप्त है… खास बात यह है कि यह सेटअप पारंपरिक पावर सिस्टम के मुकाबले काफी छोटा और ज्यादा कुशल है… इस प्रोजेक्ट पर दुनियाभर के करीब 12 विश्वविद्यालयों के शोधकर्ता काम कर रहे हैं… इसका मकसद सिर्फ बिजली बनाना नहीं, बल्कि आने वाले समय के लिए ‘माइक्रो-न्यूक्लियर रिएक्टर’ तैयार करना है… वैज्ञानिकों का लक्ष्य है कि 2030-31 तक ऐसे छोटे, सुरक्षित और कार्बन-फ्री रिएक्टर तैयार किए जाएं, जिन्हें सीधे इंडस्ट्री या डेटा सेंटर में लगाया जा सके… दरअसल, भविष्य में AI और डेटा प्रोसेसिंग की जरूरतें इतनी तेजी से बढ़ेंगी कि पारंपरिक बिजली ग्रिड उस मांग को पूरा नहीं कर पाएंगे… ऐसे में छोटे न्यूक्लियर रिएक्टर एक स्थायी और भरोसेमंद विकल्प बन सकते हैं इससे डेटा सेंटर को लगातार बिजली मिल सकेगी और बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा… सुरक्षा को लेकर उठने वाले सवालों का जवाब भी इस तकनीक में छिपा है… ये माइक्रो-रिएक्टर बंद-लूप सिस्टम पर आधारित होंगे, जो पारंपरिक बड़े रिएक्टरों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित माने जा रहे हैं कुल मिलाकर, AI और परमाणु ऊर्जा का यह मेल टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव ला सकता है… अगर यह प्रयोग सफल होता है, तो आने वाले समय में डेटा सेंटरों के पास अपने खुद के छोटे न्यूक्लियर पावर स्टेशन होंगे जो उन्हें लगातार, सस्ती और साफ ऊर्जा देंग।

मार्केटिंग नहीं, क्वालिटी है असली ताकत! Steve Jobs का वायरल बयान आज भी कंपनियों के लिए सबक

नई दिल्ली। टेक दुनिया के दिग्गज स्टीव जॉब्स का एक पुराना वीडियो फिर चर्चा में है… इसमें उन्होंने अमेरिकी कंपनियों की मार्केटिंग सोच पर सवाल उठाते हुए बताया कि क्यों जापानी कंपनियां बिना शोर मचाए भी क्वालिटी के मामले में आगे रहती हैं… आज के दौर में जहां कंपनियां अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए विज्ञापन और ब्रांडिंग पर अरबों रुपये खर्च कर रही हैं, वहीं Steve Jobs की सोच इस ट्रेंड के बिल्कुल उलट नजर आती है… उनका मानना था कि किसी भी प्रोडक्ट की असली पहचान उसकी क्वालिटी और यूजर एक्सपीरियंस से बनती है, ना कि मार्केटिंग के दम पर… वायरल हो रहे इस वीडियो में जॉब्स कहते हैं कि अमेरिकी कंपनियां अक्सर अपनी मार्केटिंग में ‘क्वालिटी’ का जिक्र करती हैं, लेकिन इसके बावजूद जब लोगों से पूछा जाता है कि सबसे भरोसेमंद प्रोडक्ट किस देश के हैं, तो जवाब जापानी कंपनियों के पक्ष में जाता है… इसका कारण साफ है—जापानी कंपनियां क्वालिटी पर फोकस करती हैं, न कि उसे बेचने के लिए बड़े-बड़े दावे करती हैं… जॉब्स के मुताबिक, ग्राहक कभी भी विज्ञापन देखकर यह तय नहीं करते कि कौन सा प्रोडक्ट बेहतर है… वे अपने अनुभव के आधार पर फैसला लेते हैं… अगर प्रोडक्ट अच्छा है, तो वह खुद ही लोगों के बीच लोकप्रिय हो जाता है… लेकिन अगर उसमें दम नहीं है, तो सबसे महंगी मार्केटिंग भी उसे लंबे समय तक नहीं बचा सकती… उन्होंने यह भी साफ कहा कि कंपनियों को अपनी शुरुआत प्रोडक्ट और सर्विस से करनी चाहिए… अगर नींव मजबूत होगी, तो ब्रांड अपने आप मजबूत बनेगा… यही सोच उन्होंने Apple को खड़ा करते समय अपनाई। Apple ने हमेशा डिजाइन, इनोवेशन और यूजर एक्सपीरियंस को प्राथमिकता दी, जिसके चलते उसके प्रोडक्ट्स आज भी प्रीमियम कैटेगरी में सबसे आगे माने जाते हैं… आज जब डिजिटल मार्केटिंग का दौर अपने चरम पर है, जॉब्स का यह संदेश और भी अहम हो जाता है यह कंपनियों को याद दिलाता है कि असली सफलता विज्ञापन से नहीं, बल्कि ग्राहकों के भरोसे से मिलती है और यह भरोसा सिर्फ बेहतरीन प्रोडक्ट और ईमानदार सर्विस से ही जीता जा सकता है।  कुल मिलाकर, स्टीव जॉब्स का यह विचार सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया के लिए एक मजबूत सिद्धांत है अगर प्रोडक्ट में दम है, तो उसे बेचने के लिए शोर मचाने की जरूरत नहीं पड़ती।

2 करोड़ यूजर्स कम! Meta के Facebook-Instagram से मोहभंग, खराब फीड बना बड़ी वजह

नई दिल्ली। सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा झटका लगा है… कभी करोड़ों यूजर्स की पहली पसंद रहे Facebook और Instagram अब गिरते यूजर बेस से जूझ रहे हैं… ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों प्लेटफॉर्म्स के डेली एक्टिव यूजर्स में एक ही तिमाही में करीब 2 करोड़ की भारी गिरावट दर्ज की गई है… यह आंकड़ा खुद इनकी पैरेंट कंपनी Meta ने स्वीकार किया है… हालांकि कंपनी इस गिरावट के पीछे वैश्विक हालात को जिम्मेदार ठहरा रही है… Meta का दावा है कि ईरान में इंटरनेट शटडाउन और रूस में सोशल प्लेटफॉर्म्स पर सख्त नियमों के चलते यूजर्स की संख्या अचानक कम हुई है… लेकिन यूजर्स की नाराजगी कुछ और ही इशारा कर रही है… बड़ी संख्या में लोग अब इन प्लेटफॉर्म्स के अनुभव से परेशान हो चुके हैं… सबसे बड़ा आरोप ‘खराब फीड’ पर है… यूजर्स का कहना है कि अब उनके फीड में दोस्तों और परिवार की पोस्ट कम और विज्ञापन, रील्स और अनजान अकाउंट्स के सुझाव ज्यादा दिखाई देते हैं… पहले जहां फेसबुक और इंस्टाग्राम लोगों को जोड़ने का जरिया थे, वहीं अब ये प्लेटफॉर्म्स एल्गोरिदम के बोझ तले दबते नजर आ रहे हैं… बार-बार रिपीट होने वाले वीडियो, स्पॉन्सर्ड पोस्ट और जबरन दिखाया जाने वाला कंटेंट यूजर्स को प्लेटफॉर्म से दूर कर रहा है… इस गिरावट से घबराई Meta अब डैमेज कंट्रोल मोड में आ गई है… कंपनी अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बड़े बदलाव करने जा रही है… खासतौर पर ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा दिया जाएगा और कॉपी या रीपोस्ट करने वाले अकाउंट्स की पहुंच सीमित की जाएगी… Meta का मानना है कि इससे प्लेटफॉर्म पर क्वालिटी कंटेंट बढ़ेगा और यूजर्स का भरोसा दोबारा जीता जा सकेगा… लेकिन चुनौती आसान नहीं है, क्योंकि आज के यूजर्स ज्यादा ऑथेंटिक, कम विज्ञापन वाले और बेहतर एक्सपीरियंस देने वाले प्लेटफॉर्म्स की तलाश में हैं… कुल मिलाकर, Facebook और Instagram के यूजर्स में आई यह गिरावट सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि बदलते डिजिटल ट्रेंड का बड़ा संकेत है… अगर Meta समय रहते सुधार नहीं करता, तो यह गिरावट आगे और भी गहरी हो सकती है…

AI गानों पर कड़ा वार! Spotify लाया ‘Verified’ सिस्टम, अब तुरंत होगी असली-नकली कलाकारों की पहचान

नई दिल्ली। इंटरनेट पर तेजी से बढ़ते AI म्यूजिक के दौर में अब असली और नकली कलाकारों की पहचान एक बड़ा मुद्दा बन गई है… इसी चुनौती से निपटने के लिए म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify ने बड़ा कदम उठाया है… कंपनी ने ‘Verified by Spotify’ नाम से नया वेरिफिकेशन सिस्टम लॉन्च किया है, जो यूजर्स को यह समझने में मदद करेगा कि वे जो गाना सुन रहे हैं, वह किसी असली कलाकार का है या फिर AI से तैयार किया गया है… दरअसल, पिछले कुछ समय में AI टूल्स की मदद से बनाए गए गानों की बाढ़ सी आ गई है… ये गाने इतने एडवांस और रियल लगते हैं कि आम श्रोता उनके असली या नकली होने में फर्क नहीं कर पाते… ऐसे में यह नया फीचर म्यूजिक इंडस्ट्री में पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है… स्‍पॉट‍िफाई के इस नए सिस्टम के तहत उन कलाकारों को ‘वेरिफाइड बैज’ दिया जाएगा, जो ऑथेंटिसिटी चेक पास करेंगे… यानी कलाकारों को यह साबित करना होगा कि वे वास्तविक हैं और उनका म्यूजिक खुद का बनाया हुआ है… इसके लिए आर्टिस्ट्स को अपने लाइव कॉन्सर्ट, सोशल मीडिया प्रोफाइल, मर्चेंडाइज और फैन एंगेजमेंट जैसे सबूत देने होंगे… इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा श्रोताओं को होगा… अब यूजर्स यह आसानी से पहचान सकेंगे कि वे किसी इंसानी कलाकार का ओरिजिनल गाना सुन रहे हैं या फिर AI द्वारा जनरेट किया गया ट्रैक… इससे न सिर्फ यूजर्स का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि असली कलाकारों को भी उनका हक मिलेगा, जो AI म्यूजिक की वजह से प्रभावित हो रहे थे… म्यूजिक इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI तकनीक जहां क्रिएटिविटी को नई दिशा दे रही है, वहीं यह कई नई चुनौतियां भी पैदा कर रही है… खासतौर पर कॉपीराइट, ऑथेंटिसिटी और आर्टिस्ट की पहचान जैसे मुद्दे तेजी से उभर रहे हैं… ऐसे में Spotify का यह कदम इन समस्याओं से निपटने की एक शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है… रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले कुछ हफ्तों में यह वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और धीरे-धीरे लाखों आर्टिस्ट्स को इसमें शामिल किया जाएगा… चूंकि प्लेटफॉर्म पर कलाकारों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया होगी… कुल मिलाकर, AI म्यूजिक के बढ़ते दौर में Spotify का यह कदम गेम-चेंजर साबित हो सकता है… यह न सिर्फ असली और नकली के बीच की लाइन को साफ करेगा, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भरोसा और पारदर्शिता भी बढ़ाएगा… अब देखना होगा कि दूसरे प्लेटफॉर्म्स भी इस दिशा में क्या कदम उठाते हैं…

AI चैटबॉट बना सहारा या खतरा? 4700 मैसेज के बाद शख्स की मौत, Gemini पर उठे गंभीर सवाल

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने AI की सीमाओं और खतरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर Google Gemini के साथ लंबी बातचीत के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद उसके परिवार ने टेक कंपनी Google के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यक्ति अपनी शादी टूटने के बाद मानसिक रूप से काफी परेशान था। इस कठिन दौर से उबरने के लिए उसने AI चैटबॉट का सहारा लेना शुरू किया। शुरुआत में वह Gemini का इस्तेमाल सामान्य कामों जैसे लिखने में मदद और रोजमर्रा की जानकारी लेने—के लिए करता था, लेकिन धीरे-धीरे यह बातचीत भावनात्मक स्तर तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति और चैटबॉट के बीच 4700 से ज्यादा मैसेज का आदान-प्रदान हुआ। Gemini Live फीचर आने के बाद बातचीत और ज्यादा गहरी और व्यक्तिगत होती चली गई। इस फीचर के जरिए यूजर रियल-टाइम में आवाज और टेक्स्ट के माध्यम से AI से संवाद कर सकता है, जिससे अनुभव और भी “मानवीय” लगने लगता है। समय के साथ व्यक्ति ने चैटबॉट को एक नाम दे दिया और उससे ऐसे बात करने लगा जैसे वह कोई असली इंसान हो। कोर्ट दस्तावेजों के अनुसार, AI ने भी कई बार संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण भाषा में जवाब दिए, जिससे दोनों के बीच एक तरह का भावनात्मक जुड़ाव बन गया। हालांकि रिकॉर्ड्स में यह भी सामने आया है कि चैटबॉट ने कई मौकों पर खुद को एक AI सिस्टम बताया और यूजर को प्रोफेशनल मदद लेने की सलाह भी दी। इसके बावजूद बातचीत जारी रही और कथित तौर पर अंतिम चरण में AI के कुछ जवाबों को व्यक्ति ने अपनी वास्तविक दुनिया से दूरी बनाने के संकेत के रूप में लिया। कुछ समय बाद उस व्यक्ति का शव उसके घर से बरामद हुआ। इस घटना के बाद उसके माता-पिता ने Google के खिलाफ ‘रॉन्गफुल डेथ’ का मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि चैटबॉट के जवाबों ने उनके बेटे की बिगड़ती मानसिक स्थिति को और गंभीर बना दिया और अंततः यह त्रासदी हुई। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब AI चैटबॉट्स को सिर्फ टूल नहीं, बल्कि भावनात्मक सपोर्ट सिस्टम के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि AI इंसानों की तरह महसूस नहीं करता, लेकिन उसकी भाषा और प्रतिक्रियाएं यूजर्स को भ्रमित कर सकती हैं—खासकर तब, जब कोई व्यक्ति पहले से मानसिक रूप से कमजोर स्थिति में हो। बढ़ती चिंताइस घटना ने AI से जुड़े जोखिमों पर एक नई बहस छेड़ दी है। टेक कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है कि वे अपने सिस्टम को और सुरक्षित बनाएं, खासकर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में। AI चैटबॉट्स मददगार जरूर हैं, लेकिन वे इंसानी भावनाओं का विकल्प नहीं बन सकते।यह घटना एक चेतावनी है कि तकनीक का इस्तेमाल सोच-समझकर और सीमाओं के भीतर ही करना जरूरी हैखासतौर पर तब, जब बात मानसिक स्वास्थ्य की हो।

भारत में AI इमेज टूल्स का धमाका: ChatGPT Image 2.0 के सबसे बड़े यूजर बने भारतीय..

नई दिल्ली । भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग अब केवल तकनीकी कार्यों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों की रोजमर्रा की रचनात्मक गतिविधियों का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। हाल के समय में AI आधारित इमेज जनरेशन टूल्स ने जिस तरह लोकप्रियता हासिल की है, उसने यह साबित कर दिया है कि देश में डिजिटल अभिव्यक्ति का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। नई तकनीकों को अपनाने में भारत हमेशा से अग्रणी रहा है, और अब AI इमेज टूल्स के क्षेत्र में भी यही प्रवृत्ति देखने को मिल रही है। ChatGPT Image 2.0 के लॉन्च के कुछ ही समय के भीतर भारतीय यूजर्स की संख्या सबसे अधिक हो गई, जो यह दर्शाता है कि यहां के लोग न केवल नई तकनीक को अपनाते हैं, बल्कि उसे अपनी जरूरतों और रुचियों के अनुसार ढालने में भी माहिर हैं। इस टूल की उन्नत क्षमताएं इसकी लोकप्रियता का एक बड़ा कारण हैं। यह कम निर्देशों के आधार पर भी विस्तृत और आकर्षक इमेज तैयार कर सकता है। साथ ही, यह कई भाषाओं में टेक्स्ट को सही तरीके से प्रस्तुत करने और जटिल निर्देशों को समझने में सक्षम है। यही वजह है कि यह आम उपयोगकर्ताओं से लेकर पेशेवरों तक सभी के लिए उपयोगी बन गया है। भारत में इस तकनीक का उपयोग बेहद रचनात्मक तरीके से किया जा रहा है। लोग एनीमे स्टाइल पोर्ट्रेट, सिनेमैटिक विजुअल्स, फैंटेसी थीम आधारित डिजाइन और विभिन्न कलात्मक इमेज तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया के लिए आकर्षक प्रोफाइल फोटो, प्रोफेशनल हेडशॉट और फैशन से जुड़े विजुअल्स भी बड़ी संख्या में बनाए जा रहे हैं। युवा वर्ग इस बदलाव का सबसे बड़ा हिस्सा है, जो AI को अपनी व्यक्तिगत पहचान और स्टाइल को व्यक्त करने का माध्यम बना रहा है। वे अपनी साधारण तस्वीरों को नए और आकर्षक रूप में बदलकर उन्हें सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं। इससे न केवल उनकी डिजिटल उपस्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि वे अपने क्रिएटिव दृष्टिकोण को भी दुनिया के सामने रख पा रहे हैं। इस तकनीक का उपयोग केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रयोग और नवाचार का भी माध्यम बन रहा है। कुछ लोग खुद को काल्पनिक परिस्थितियों में दिखाने वाली इमेज तैयार कर रहे हैं, तो कुछ भविष्य की कल्पनाओं को विजुअल रूप में बदल रहे हैं। इस तरह AI अब कल्पना और वास्तविकता के बीच की दूरी को कम करने का काम कर रहा है। इसके अलावा, भारत में कुछ खास ट्रेंड भी उभरकर सामने आए हैं, जिनमें फिल्मी अंदाज के पोर्ट्रेट, रेट्रो थीम वाली एडिटिंग और स्टाइल आधारित इमेज डिजाइन शामिल हैं। ये ट्रेंड दर्शाते हैं कि लोग अपनी सांस्कृतिक और व्यक्तिगत पसंद को भी तकनीक के जरिए अभिव्यक्त कर रहे हैं। AI इमेज टूल्स का बढ़ता उपयोग इस बात का संकेत है कि भारत में डिजिटल तकनीक अब केवल सुविधा का साधन नहीं रह गई है, बल्कि यह रचनात्मकता और पहचान का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। आने वाले समय में यह प्रवृत्ति और तेज होने की संभावना है, जो देश को डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में और आगे ले जाएगी।

एक क्लिक की चूक और पैसा गायब-जानिए गलत UPI ट्रांजैक्शन के बाद रिकवरी का पूरा सच

नई दिल्ली । डिजिटल लेन-देन की बढ़ती लोकप्रियता ने जहां भुगतान को आसान बना दिया है, वहीं छोटी-सी लापरवाही कई बार बड़ी परेशानी खड़ी कर देती है। अक्सर लोग जल्दी में या बिना पूरी जानकारी जांचे UPI के जरिए पैसे भेज देते हैं और बाद में पता चलता है कि रकम गलत खाते में चली गई है। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत समझदारी से कदम उठाना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि सही समय पर की गई कार्रवाई ही पैसे वापस मिलने की संभावना को बढ़ाती है। अगर किसी से गलती से गलत UPI आईडी या नंबर पर पैसे ट्रांसफर हो जाएं, तो सबसे पहले ट्रांजैक्शन की जानकारी ध्यान से देखें। कई बार उसमें सामने वाले व्यक्ति का नाम या मोबाइल नंबर दिखाई देता है। यदि संपर्क संभव हो, तो तुरंत कॉल या संदेश के जरिए विनम्रता से पैसे लौटाने का अनुरोध करना चाहिए। कई मामलों में सामने वाला व्यक्ति सहयोग कर देता है और समस्या जल्दी हल हो जाती है। लेकिन यदि सामने से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती, तो अगला कदम तकनीकी और औपचारिक प्रक्रिया की ओर बढ़ना होता है। जिस ऐप के जरिए भुगतान किया गया है, उसमें जाकर संबंधित ट्रांजैक्शन के लिए शिकायत दर्ज करनी चाहिए। हर ट्रांजैक्शन के साथ एक यूनिक आईडी होती है, जिसे संभालकर रखना जरूरी है, क्योंकि इसी के आधार पर बैंक या सेवा प्रदाता मामले की जांच करता है। साथ ही अपने बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करना भी आवश्यक है, ताकि शिकायत आधिकारिक रूप से दर्ज हो सके और प्रक्रिया आगे बढ़े। अगर इन प्रयासों के बाद भी समाधान नहीं मिलता, तो उच्च स्तर पर शिकायत करने का विकल्प मौजूद रहता है। डिजिटल भुगतान से जुड़े नियामक तंत्र के माध्यम से मामला उठाया जा सकता है, जहां विस्तृत जांच के बाद उचित कदम उठाए जाते हैं। हालांकि यह समझना जरूरी है कि UPI ट्रांजैक्शन तुरंत पूरे हो जाते हैं और सामान्य परिस्थितियों में उन्हें सीधे रिवर्स नहीं किया जा सकता। बैंक केवल अनुरोध भेज सकता है और पैसा तभी वापस मिलता है जब प्राप्तकर्ता इसकी अनुमति देता है। इस पूरी प्रक्रिया में समय सबसे अहम भूमिका निभाता है। जितनी जल्दी कार्रवाई की जाएगी, उतनी ही संभावना बढ़ेगी कि पैसा वापस मिल सके। इसलिए 24 से 48 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज करना बेहद जरूरी माना जाता है। देरी होने पर मामला जटिल हो सकता है और सफलता की संभावना कम हो जाती है। भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। पैसे भेजने से पहले प्राप्तकर्ता का नाम और UPI आईडी ध्यान से जांचना चाहिए। बड़ी रकम भेजने से पहले एक छोटी राशि ट्रांसफर करके पुष्टि करना समझदारी भरा कदम हो सकता है। इसके अलावा QR कोड स्कैन करते समय भी स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डिजिटल भुगतान की सुविधा जितनी तेज है, उतनी ही जिम्मेदारी भी मांगती है। थोड़ी सी सावधानी और सही समय पर उठाया गया कदम न केवल आपकी परेशानी कम कर सकता है, बल्कि आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने में भी मददगार साबित होता है।