Chambalkichugli.com

CM AT GWALIOR: CM डॉ. मोहन यादव ने किया ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन, 110 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण

CM MOHAN YADAV

HIGHLIGHTS:

  • CM मोहन ने किया ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन
  • 110 करोड़ रुपए की लागत से बना विश्वविद्यालय
  • कई जनप्रनिधि रहे मौजूद
  • दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन में होंगे शामिल
  • आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवलोकन

 

CM AT GWALIOR: ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शिवपुरी लिंक रोड से शीतला माता मार्ग स्थित ग्राम बेला में आवासीय ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया। बता दें कि मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा 55 बीघा भूमि पर करीब 110 करोड़ रुपए की लागत से विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है।

उज्जैन शिक्षा विभाग में ‘लड्डू-मिठाई’ कोड से उगाही का खुलासा, WhatsApp चैटिंग वायरल

कई जनप्रनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य सुरेश सोनी, उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रांत संघ चालक अशोक पांडेय, मध्यभारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र बांदिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

उज्जैन शिक्षा विभाग में ‘लड्डू-मिठाई’ कोड से उगाही का खुलासा, WhatsApp चैटिंग वायरल

राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन

इस कार्यक्रम के बाद CM 12.30 बजे मेला मैदान पहुंचकर राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे वृंदावन ग्राम थीम पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितलाभ वितरित करेंगे। सम्मेलन में पशुपालन एवं डेयरी मंत्री लखन सिंह पटेल, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती: दिव्य श्रृंगार में सजे बाबा, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवलोकन

सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शिवपुरी लिंक रोड स्थित एम्पायर रिसोर्ट में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 3.40 बजे गोला का मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवलोकन करेंगे। यहां से वे एयरपोर्ट पहुंचकर वायुमार्ग से भोपाल रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News